उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद सूबे में निकाय चुनाव के तहत राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला हुआ था, गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव कुल तीन चरणों में संपन्न हुआ था, जिसके तहत शुक्रवार 1 दिसंबर को उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के मतदानों की गिनती शुरू हो गयी है, ज्ञात हो कि, निकाय चुनाव 2017 में 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायतों में मतदान किया गया था। इसी क्रम में सहारनपुर नगर निगम के मेयर पद का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

सहारनपुर को मिला भाजपा का मेयर:

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद सूबे में निकाय चुनाव का संग्राम राजनीतिक दलों के बीच हुआ था।
  • जिसके तहत शुक्रवार 1 दिसंबर को उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के तहत मतगणना की गयी थी।
  • मतगणना के बाद सहारनपुर नगर निगम का परिणाम घोषित हो गया है।
  • जिसके तहत भाजपा प्रत्याशी संजीव वालिया ने जीत दर्ज कर ली है।
  • एक बेहद कड़े मुकाबले में संजीव ने कुल 1200 मतों से जीत दर्ज की।

अयोध्या, मेरठ, मुरादाबाद में भी भाजपा का मेयर:

  • सहारनपुर में भाजपा के मेयर प्रत्याशी संजीव वालिया ने जीत दर्ज कर ली है।
  • इसके साथ ही अयोध्या, मेरठ, मुरादाबाद, मथुरा में भी भाजपा प्रत्याशी को मेयर चुना गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें