उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में धार्मिक शोभा यात्रा के दौरान पथराव के बाद हालात काफी ख़राब हो गए थे, जिसके बाद तथाकथित भीम सेना ने जिले में प्रदर्शन के दौरान पुलिस चौकी तक को आग लगा दी थी। मामले में सहारनपुर जिले के एसएसपी रविवार 14 मई को मीडिया से मुखातिब हुए थे।
भीम सेना के नक्सली कनेक्शन की होगी जांच:
- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में धार्मिक शोभा यात्रा के दौरान पथराव के बाद जिले में दो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त हो गया था।
- जिसके बाद तथाकथित ‘भीम सेना’ द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ा दी गयी हैं।
- पथराव के खिलाफ उग्र भीड़ ने पुलिस चौकी तक को आग लगा दी थी।
- इसके साथ ही मामले में कई लोगों को अभी तक गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
- रविवार को मामले में एसएसपी मीडिया से मुखातिब हुए।
भीम सेना नहीं हैं रजिस्टर्ड संस्था:
- सहारनपुर में मचे बवाल के तहत एसएसपी ने बयान जारी किये हैं।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, भीम सेना और नक्सली कनेक्शन की जांच की जाएगी।
- एसएसपी सहारनपुर ने आगे कहा कि, सहारनपुर हिंसा में शामिल भीम सेना कोई रजिस्टर्ड संस्था नहीं है।
- साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि, भीम सेना के बैंक खातों को सीज करने के लिए आदेश जारी किये गये हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार