सहारनपुर हिंसा के मुख्य आरोपी भीम आर्मी के संस्‍थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण (saharanpur violence mastermind) को शुक्रवार को पुलिस ने मजिस्‍ट्रेट के सामने पेश किया। यहां से चंद्रशेखर को 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसएसपी सहारनपुर बबलू कुमार ने बताया कि चंद्रशेखर को पुलिस जल्‍द ही रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। एसएसपी ने बताया कि चंद्रशेखर को रिमांड पर लेकर पुलिस कई खास सवाल जैसे भीम आर्मी का मकसद, भीम आर्मी की फंडिंग आदि पूछेगी।

ये भी पढ़ें: सहारनपुर: पकड़ा गया ‘रावण’, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात!

हिमाचल से गिरफ्तार किया गया चंद्रशेखर उर्फ रावण!

  • यूपी एसटीएफ की टीम ने सहारनपुर हिंसा के मास्‍टरमाइंड चंद्रशेखर को गुरुवार को हिमाचल से गिरफ्तार किया।
  • एसटीएफ की टीम ने खुलासा किया कि चंद्रशेखर दिनभर में तीन बार अपनी लोकेशन बदल रहा था।
  • वहीं, एसटीएफ ने यह भी बताया कि चंद्रशेखर के तीन गर्लफ्रैंड है।

    ये भी पढ़ें: सहारनपुर हिंसा का मास्टरमाइंड पकड़ा गया!

भीम आर्मी का संस्थापक है चंद्रशेखर!

11 आरोपियों के खिलाफ एऩबीडब्ल्यू!

  • जातीय हिंसा में कोर्ट ने 11 आरोपियों के खिलाफ एऩबीडब्ल्यू जारी किया है।
  • आज कोर्ट में 12 की क्लोज़र रिपोर्ट पेश हो सकती है।
  • इस मामले में बीजेपी सांसद राघव लखनपाल शर्मा के भाई राहुल लखनपाल भी फंसते नजर आये।
  • कोर्ट ने राहुल समेत छह लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था।

    ये भी पढ़ें: सहारनपुर हिंसा :ADG LO आदित्य मिश्रा ने अफसरों को दिए ये ख़ास निर्देश!

हिंसा करने वालों के साथ सख्ती से पेश आयेगी पुलिस!

  • ‘रावण’ की गिरफ़्तारी के बाद किसी भी अवांछनीय घटना से निपटने को पुलिस तैयार है।
  • एसएसपी ने कहा कि सहारनपुर की कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा।
  • जो भी इस प्रकार की वारदात में लिप्त मिला, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • पुलिस उनसे सख्ती से निपटेगी।
  • जगह जगह हो रही वाहनों की चेकिंग चल रही है।
  • सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजरें हैं।

    ये भी पढ़ें: सहारनपुर हिंसा पर सियासत तेज, बसपा ने लगाया भाजपा पर आरोप!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें