साक्षी महाराज ने दिया बयान :


  • बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की तरफ से विवादित टिप्पणी की गयी थी।
  • इसके बाद से देश भर में कांग्रेस नेता अय्यर के खिलाफ प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया था।
  • हालाँकि कांग्रेस की तरफ से इस बयान में माफी मांगते हुए अय्यर को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।
  • इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस मामले में कांग्रेस का पक्ष रखा था।
  • अब इस मामले को हवा देता हुए विवादित सांसद का तमगा पाने वाले साक्षी महाराज ने फिर से बयान दिया है।
  • कांग्रेस ने अय्यर के बयान पर माफी मांगने पर भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस को थूक कर चाटने की आदत हो चुकी है।
  • उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस वाले पहले गालियाँ देते हैं और उसके बाद माफी भी मांगते हैं।
  • उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज एक कार्यक्रम के लिए एटा पहुंचे हुए थे।
  • इस दौरान राहुल गांधी के जनेऊ धारण करने पर भी बड़ा बयान दे दिया।
  • भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी का रंग देखकर को गिरगिट को भी शर्म आ जायेगी।
  • उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने पर तुर्की टोपी, यूपी में होने पर टुपिया लगा लेते हैं।
  • इसके अलावा राहुल गांधी को हरा गमछा डाल कर मौलवी भी बन जाते हैं।
  • ऐसा करते हुए उन्होंने सही मायनों में गिरगिटको को भी पीछे छोड़ दिया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें