बीजेपी सांसद साक्षी महाराज (sakshi maharaj) ने आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार के बयान का समर्थन किया है। साक्षी महाराज ने कहा कि जिस तरीके से लोग पश्चिमी सभ्यता को अपना रहे हैं, उससे देश की संस्‍कृति पर खतरा मंडराने लगा है। यूपी में बढ़ रहे क्राइम ग्राफ को लेकर साक्षी महाराज ने कहा कि इसके लिए योगी सरकार नहीं बल्कि विपक्ष जिम्‍मेदार है। पश्चिमी सभ्यता का बहिष्कार कर देना चाहिए। बता दें, आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने बयान दिया था कि वैलेनटाइन डे और पश्चिमी सभ्यता के कारण देश में रेप की वारदातें हो रही हैं।

ये भी पढ़ें: RSS नेता का बयान- वैलेंटाइन डे के कारण होते हैं रेप!

साक्षी महाराज ने विपक्ष पर लगाया गंभीर आरोप!

  • यूपी में योगी सरकार बनने के बाद से क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ा है।
  • बढ़ते अपराध के मुद्दे पर जवाब देते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि ये विपक्ष की साजिश है।
  • विपक्ष जान-बूझकर यूपी में अपराध कर रहा है।
  • विपक्ष योगी सरकार को बदनाम करने की घिनौनी साजिश रच रहा है।
  • बीजेपी सांसद ने कहा कि विपक्षी पार्टी योगी सरकार के विकास कार्यों को पचा नहीं पा रही है।
  • इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि योगी सरकार को बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगानी चाहिए।

    ये भी पढ़ें: यूपी में उठी आवाज, गाय को मिले ‘राष्ट्रीय माता’ का दर्जा!

आरएसएस नेता ने कहा चीनी सामान का बहिष्कार करें!

  • इन्द्रेश कुमार ने पश्चिमी सभ्यता पर हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि चीनी सामान का बहिष्‍कार करें।
  • चीनी सामान की बिक्री से भारत में नौकरियां प्रभावित होती हैं।
  • उन्होंने कहा कि पश्चिमी सभ्यता के कारण ही भारत अपनी पहचान खो रहा है।
  • भारत में प्रेम को पवित्र माना जाता है लेकिन पश्चिम ने इसका बाजारीकरण कर दिया।
  • राधा-कृष्‍ण, लैला-मजनूं और हीर-रांझा की कहानियों को सुनाया जाता है।
  • रेप, नाजायज बच्‍चों और महिलाओं पर हिंसा जैसी समस्‍याओं के लिए वैलेंटाइन जिम्‍मेदार है।
  • उन्होंने कहा कि लोगों की आत्‍मा की शुद्धि के लिए एक आंदोलन होना चाहिए।
  • इससे समाज और देश विकास के रास्ते पर जायेगा।
  • RSS नेता ने कहा कि संघ छुआछूत और जातिवाद के खिलाफ है।
  • उन्होंने कहा कि अब भारत में पश्चिमी सभ्यता को लेकर पागलपन देखने को मिलता है।
  • लोग अपनी संस्कृति भूलने लगे है।
  • ऐसे में एक आन्दोलन के जरिये पश्चिमी सभ्यता के खिलाफ मोर्चा लेना होगा।

    ये भी पढ़ें: शिवपाल के बयान पर रामगोपाल का पलटवार, कहा कि…

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें