उत्तर प्रदेश के अमेठी जिला में असलहों से लैस बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े भाजपा नेता के पेट्रोल पंप पर लूट की दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया है। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने सेल्समैन को गोली मार दी। गोली चलते ही पेट्रोलपंप पर भगदड़ मच गई। इस बीच बदमाश कैश लेकर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सेल्समैन को अस्पताल में भर्ती कराया यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अमेठी में लूट की इस घटना के बाद से पेट्रोल-डीजल डीलर्स एसोसिएशन के लोग आक्रोशित हैं। यह सभी हड़ताल पर चले गए हैं। जिले में पेट्रोल व डीजल की बिक्री बंद हो गई है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]पेट्रोल डीजल की बिक्री बंद होने से वाहन चालक परेशान [/penci_blockquote]
जानकारी के मुताबिक, अमेठी में पूर्व मंत्री व भाजपा नेता जंग बहादुर सिंह का गौरीगंज में एक पेट्रोल पंप है। सोमवार सुबह 10:45 बजे यहां बाइक से दो बदमाश पहुंचे। इसी दौरान गौरीगंज के लोदी बाबा पुल के पास बैक जा रहे सेल्समैन पारसनाथ व भगवत सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने रोका। जब पारसनाथ तथा भगवती ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने सरेराह फायरिंग की। गोली लगने पर पारसनाथ गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने उसके हाथ से बैग छीन लिया और बाइक से फरार हो गए। बैग में 6 लाख 29 हजार रुपया रखा था जो बदमाशों ने लूट लिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल परसनाथ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद दो-तीन थाना की फोर्स ने मौके पर जाकर पड़ताल शुरू कर दी है। अमेठी की सीमा पर भी पुलिस को अलर्ट किया गया। नाकाबंदी करके चेकिंग भी कराई गई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। जिले में पेट्रोल डीजल की बिक्री ना होने से वाहन चालक परेशान हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_crime_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें