Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

भाजपा नेता के पेट्रोल पंप से 6.29 लाख की लूट, सेल्समैन को गोली मारी

Amethi: Salesman Shot 6.29 Lakh Rupees looted From BJP Leader's Petrol Pump

Amethi: Salesman Shot 6.29 Lakh Rupees looted From BJP Leader's Petrol Pump

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिला में असलहों से लैस बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े भाजपा नेता के पेट्रोल पंप पर लूट की दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया है। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने सेल्समैन को गोली मार दी। गोली चलते ही पेट्रोलपंप पर भगदड़ मच गई। इस बीच बदमाश कैश लेकर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सेल्समैन को अस्पताल में भर्ती कराया यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अमेठी में लूट की इस घटना के बाद से पेट्रोल-डीजल डीलर्स एसोसिएशन के लोग आक्रोशित हैं। यह सभी हड़ताल पर चले गए हैं। जिले में पेट्रोल व डीजल की बिक्री बंद हो गई है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]पेट्रोल डीजल की बिक्री बंद होने से वाहन चालक परेशान [/penci_blockquote]
जानकारी के मुताबिक, अमेठी में पूर्व मंत्री व भाजपा नेता जंग बहादुर सिंह का गौरीगंज में एक पेट्रोल पंप है। सोमवार सुबह 10:45 बजे यहां बाइक से दो बदमाश पहुंचे। इसी दौरान गौरीगंज के लोदी बाबा पुल के पास बैक जा रहे सेल्समैन पारसनाथ व भगवत सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने रोका। जब पारसनाथ तथा भगवती ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने सरेराह फायरिंग की। गोली लगने पर पारसनाथ गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने उसके हाथ से बैग छीन लिया और बाइक से फरार हो गए। बैग में 6 लाख 29 हजार रुपया रखा था जो बदमाशों ने लूट लिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल परसनाथ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद दो-तीन थाना की फोर्स ने मौके पर जाकर पड़ताल शुरू कर दी है। अमेठी की सीमा पर भी पुलिस को अलर्ट किया गया। नाकाबंदी करके चेकिंग भी कराई गई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। जिले में पेट्रोल डीजल की बिक्री ना होने से वाहन चालक परेशान हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_crime_categories” orderby=”random”]

Related posts

रियलिटी चेक: BJP सांसद के गोद लिए इस गांव में ना शौचालय ना पानी की व्यवस्था!

Sudhir Kumar
7 years ago

थाना सिकंदरा के शास्त्रीपुरम इंडस्ट्रीज एरिया मैं केमिकल की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड, नजदीकी के फोर्स मौके पर.

Ashutosh Srivastava
6 years ago

क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने ट्विटर के माध्यम से किया सन्यास का एलान

Short News
6 years ago
Exit mobile version