देश भर में पिछले कुछ समय से बहुत से नेताओं ने गाय का नाम लेकर दो धर्मों को बांटने का काम किया है। लेकिन ये काम उन्होंने सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए किया है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ठंड से कांप रही गायों का ख्याल आज एक भी नेता को नही आ रहा है। लेकिन उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर के सलमान ने ना सिर्फ हिंदू मुस्लिम एकता की बल्कि इंसानियत की भी एक अद्भुत मिसाल पेश की है। सलमान ठंड से कांप रही गायों को रोजाना सर्दी से बचाने के लिए उनके शरीर पर कपड़े पहनाता है।

देखिये तस्वीरें

[ultimate_gallery id=”40542″]

सलमान का ये गाय प्रेम ही बना हिंदू मुस्लिम एकता और इंसानियत की जिंदादिल मिसाल

  • शाहजहाँपुर के सलमान ने ना सिर्फ हिंदू मुस्लिम एकता की बल्कि इंसानियत की भी एक अद्भुत मिसाल पेश की है।
  • सलमान ठंड से कांप रही गायों को रोजाना सर्दी से बचाने के लिए उनके शरीर पर कपड़े पहनाता है।
  • गरीबी के चलते सलमान ने पढ़ाई भी नहीं की।
  • लेकिन सलमान उन पङे लिखे लोगो से काफी उपर है।
  • क्योंकि लोग अपना प्रेम इन्सानों के प्रति दिखाते हैं।
  • जबकि सलमान का ये प्रेम जितना इंसानों के प्रति है उतना ही बेजुबान जानवरों के लिए भी है।
  • बता दें कि ठंड बङने के बाद सलमान रोज अपनी पीठ पर एक बैग और साईकिल में कुछ बोरे लगाकर रात के अंधेरे में रोड पर निकल जाता है।
  • जहां भी उसे रोड पर या रोड के किनारे गाय बैठी मिलती है
  • तो वह वहीं पर अभी साइकिल से बोरे निकालकर गाय पर डालकर उसे सी देता है।
  • ऐसे ही आज सलमान जब फैक्ट्री स्टेट क्षेत्र में गये तो वहां पर भी करीब 6 से 7 गाय ठंड में बैठी थी।
  • हालांकि वहीं पर एक मार्केट भी है जहां कुछ लोग खड़े थे जो ठंड दूर करने के लिए काफी पी रहे थे।
  • लेकिन सलमान को सिर्फ फिक्र थी तो इन बेजुबान जानवरों की।
  • उसने देर न करते हैं फौरन अपनी साईकिल से बोरे निकाले और गाय के पास जाकर उस पर डालने लगे।
  • पास में मौजूद लोगो ने पहले तो सलमान का मजाक बनाया
  • लेकिन सलमान को उन लोगों की बिल्कुल फिक्र नहीं थी जो उनका मजाक बना रहे थे
  • फिक्र थी तो बस उन बेजुबान जानवरों कि
  • इस लिए उन लोगो की फिक्र किए बगैर सलमान ने बोरों को गाम पर डालकर उसे सूई से सीना शुरू कर दिया
  • उसके बाद जब हमने उसके फोटो लेना शुरू किए तो वहीं लोग जो उसका मजाक बना रहे थे
  • वो भी उसका साथ देने लगे और उसके इस कार्य को सराहनीय बताने लगे।

सलमान ने कायम कि इंसानियत की मिसाल

  • जहाँ लोग नेताओं के कहने में आकर धर्मो को बांटने का काम करते हैं।
  • वहीँ सलमान ने कुछ दिन पहले मोहल्ले की रहने वाली गीता देवी नाम की महिला के इलाज के लिए लोगो के बीच जाकर गले में एक पीपा टक्कर भीख मांगी थी।
  • उसने कई दिन भीख मांगकर गीता देवी का इलाज कराया था।
  • गीता देवी कोमा में थी।
  • इलाज शुरू होने के बाद जब गीता देवी ठीक हो गई थी।
  • तो उसके एक महीने के बाद उसकी मौत हो गई थी।
  • सलमान ने उस वक्त भी एक अच्छी मिसाल कायम की थी
  • उसने गीता की अर्थी को अपना कंधा दिया था और श्मशान घाट तक लेकर गए थे।
  • इसके लिए भी सलमान को अपने ही समुदाय के कुछ लोगो की नाराजगी झेलनी पङी थी।
  • बता दें कि सलामन ने घर में गाय पाली थी
  • जो उसकी पत्नी के बीच विवाद का कारन बन गई।
  • जिसके चलते उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी
  • लेकिन सलमान का जानवरों से प्रेम पत्नी पर भारी पड़ और आखिरकार वह अपनी पत्नी को मनाकर वापस अपने घर ले आए।

ये भी पढ़ें :कांग्रेस का 132वां स्थापना दिवस: नहीं पहुंचे राज बब्बर!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें