उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को ऑल इंडिया न्यूज़पेपर कॉन्फेडरेशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सपा सरकार ने देश के लिए उदाहरण पेश किया है:

  • सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि, सपा सरकार ने देश के लिए एक उदाहरण पेश किया है।
  • मेट्रो और एक्सप्रेस-वे के जिक्र पर उन्होंने कहा कि, मेट्रो और एक्सप्रेस-वे का काम रिकॉर्ड समय में बना रहे हैं।
  • उन्होंने एक्सप्रेस-वे से किसानों को मदद मिलने की बात भी कही।
  • सीएम ने कहा कि, समाजवादी लोगों ने लैपटॉप बांटा और अब स्मार्टफोन की दिशा में काम कर रहे हैं।
  • मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, सपा गरीबों को टेक्नोलॉजी से जोड़ रही है।
  • उन्होंने स्मार्टफोन से सरकार और जनता के बीच ब्रिज बनने की बात भी कही।
  • सीएम ने ये भी कहा कि, समाजवादी पार्टी 55 लाख महिलाओं को पेंशन दे रही है।

पत्रकारों को देखकर पुलिस को ट्विटर पर लाये:

  • सीएम ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, समाजवादी सरकार पत्रकारों के साथ उनकी लड़ाई में शामिल है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, पत्रकारों को देखकर पुलिस को भी ट्विटर पर लाये।
  • सीएम ने स्वयं को अख़बारों द्वारा औरंगजेब बताने का भी जिक्र किया।
  • उन्होंने कहा कि, अख़बारों में मुझे औरंगजेब बताने की साजिश चल रही है।
  • सीएम ने उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि, समाचार पत्र मर्यादा की सीमा न लांघें, क्योंकि मैंने अभी तलवार नहीं निकाली है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें