उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में 4 पुस्तकों का विमोचन किया, यह पुस्तक विमोचन कार्यक्रम मुख्यमंत्री के नए ऑफिस लोक भवन में किया गया था। विमोचन के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।
सपा के पास विकास पर बात करने का मुद्दा:
- सीएम अखिलेश ने रविवार को लखनऊ में 4 पुस्तकों का विमोचन किया।
- जिसका कार्यक्रम सीएम के नए ऑफिस लोक भवन में रखा गया था।
- सीएम ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
- अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि, समाजवादी लोग लगातार काम कर रहे हैं।
- उन्होंने कहा कि, समाजवादी सरकार में सड़क बन रही है, हॉस्पिटल बन रहे हैं।
- वहीँ संबोधन में सीएम ने कहा कि, उनके पास विकास पर बात करने का मुद्दा है।
- उन्होंने ये भी बताया कि, सरकार ने एक्सप्रेस-वे से ताजगंज और हजरतगंज को भी जोड़ा है।
समाजवादी विकास में विश्वास रखते हैं:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, पूर्वांचल, पश्चिम और मध्य यूपी में सड़क बना रहे हैं।
- सीएम ने आगे कहा कि, समाजवादी लोग विकास में विश्वास करते हैं।
- मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को हुई टेस्ट ड्राइव का भी जिक्र किया।
- वहीँ उन्होंने साइकिल ट्रैक का भी जिक्र किया।
- साथ ही सीएम ने ये दावा भी किया कि, हमने हर वर्ग और जाति के लिए काम किया है।
- पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को लेकर कहा कि, अगले 5 महीने मेहनत कर ली तो, 5 साल की सरकार होगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार