उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने विजय दशमी के मौके पर प्रदेश वासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं।

लोकनायक जय प्रकाश की जयंती पर भी दी बधाई:

  • उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को विजय दशमी के मौके पर प्रदेश को शुभकामनाएं दीं।
  • इसके अलावा बसपा सुप्रीमो ने लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती पर पर भी बधाई दी।
  • बसपा सुप्रीमो ने राजधानी लखनऊ स्थित बसपा के कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर अपनी शुभकामनाएं दीं।
  • प्रेस वार्ता में बसपा सुप्रीमो ने समाजवादी पार्टी समेत सपा प्रमुख और अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

सपा सिर्फ नाम की समाजवाद है:

  • प्रेस वार्ता में बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा पर जमकर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी में सिर्फ नाम का समाजवाद है।
  • साथ ही उन्होंने सपा प्रमुख पर समाजवादी पार्टी को परिवारवाद में बदलने का भी आरोप लगाया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सपा प्रमुख ने सपा को परिवारवाद की पार्टी बना दिया है।
  • बसपा सुप्रीमो ने सूबे के गोरखपुर में दलितों की हत्या के प्रयास की निंदा की।
  • उन्होंने कहा कि, गोरखपुर की घटना सपा की जातिवादी राजनीति का परिणाम है।

आरएसएस प्रमुख पर साधा निशाना:

  • मायावती ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भी निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि, गौरक्षा के बजाय गौसेवा पर बल देना चाहिए।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, गौरक्षा जातिवादी और सामाजिक हिंसा का लाइसेंस है।
  • उन्होंने यह भी कहा कि, गौरक्षा के नाम पर दलितों और मुस्लिमों का उत्पीड़न करते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें