उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में अपनी ‘स्मार्टफोन योजना’ के पोर्टल का शुभारम्भ किया, वेबसाइट के लांच के बाद सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम का संबोधन किया।

अखिलेश सीडी का भी सीएम ने किया विमोचन:

  • सीएम अखिलेश ने लखनऊ में सोमवार को ‘स्मार्ट फोन योजना’ का पोर्टल लांच किया।
  • यह कार्यक्रम नए सीएम ऑफिस लोक भवन में आयोजित किया गया था।
  • कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अखिलेश सीडी का भी विमोचन किया।
  • इतना ही नहीं सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद लैपटॉप लाभार्थियों से मुलाकात की।
  • गौरतलब है कि, समाजवादी स्मार्टफोन वितरण योजना विश्व की सबसे बड़ी योजना है।

लैपटॉप जैसी योजना बड़ी उपलब्धि:

  • सीएम ने सोमवार को लखनऊ में समाजवादी स्मार्ट फोन योजना के पोर्टल की शुरुआत की।
  • जिसके बाद सीएम ने कार्यक्रम का संबोधन किया।
  • अपने संबोधन में उन्होंने लैपटॉप वितरण योजना को बड़ी उपलब्धि बताया।
  • जिसके बाद उन्होंने लैपटॉप योजना से जुड़े अधिकारियों को धन्यवाद् दिया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, लैपटॉप से छात्रों को बहुत लाभ मिला।
  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, देश को समाजवादी लोगों ने बहुत आगे बढ़ाया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, लैपटॉप से छात्रों को बहुत मदद मिली है।
  • सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, विरोधियों ने लैपटॉप बिकने की झूठी अफवाह फैलाई।
  • उन्होंने आगे कहा कि, लैपटॉप से मेरी और नेताजी की तस्वीर नहीं हटेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें