भारत के इतिहास में सबसे बड़े सियासी परिवार समाजवादी पार्टी में चल रहा गृहयुद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सपा सुप्रीमो मुलायम के आज बैठक बुलाने के बाद भी मामला ठंडा होता नहीं जान पड़ रहा है। समाजवादी पार्टी के इस पूरे नाटक पर अन्य राजनैतिक दलो की भी नजर है।

कई  विधायक है दूसरे दलो के संपर्क में :

  • उत्तर प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी समाजवादी परिवार में चल रहे सियासी युद्ध का पूरी पार्टी पर बुरा असर पड़ रहा है।
  • इन सब के बाद सपा विधायक अपने राजनैतिक भविष्य को लेकर चिंतित हो गए हैं।
  • उन्हें लगता है कि सपा का यह गृहयुद्ध उनकी चुनावी संभावनाओं पर भारी न पड़ जाए।
  • सूत्रों के अनुसार समाजवादी पार्टी के कई विधायक अन्य दलों के साथ संपर्क में भी हैं।
  • इसके साथ ही कई विधायकों ने तो खुले तौर पर स्वीकार किया है कि वह दूसरे दल के साथ जा सकते हैं।
  • बीते दिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हुई विधायक दल की बैठक में शिवपाल यादव सहित चार मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया था।

यह भी पढ़े : पार्टी का हिस्सा नहीं हूँ, इसलिए कुछ नहीं कहूँगा- प्रो० रामगोपाल

  • इसके प्रतिशोध स्वरुप मुलायम ने पार्टी महासचिव राम गोपाल यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया।
  • पूर्व मंत्री और विधायक शिवेंद्र सिंह ने बैठक के बाद कहा कि यह स्थिति हमारे लिए अनुकूल नहीं है।
  • अब वह समय आ गया है कि जब पार्टी में हमारे लिए स्थिति दयनीय हो गई है।
  • पिछले साल सीएम द्वारा बर्खास्त किए जाने के बाद मे यहाँ सिर्फ मुख्यमंत्री के कहने पर आया था।
  • यूपी में बीजेपी की  उसको देखते हुए बीजेपी के प्रस्ताव को स्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
  • दूसरे विधायको ने कहा कि दीपावली तक इन्तजार कीजिये, सच सामने आ जाएगा।

यह भी पढ़े : कार्यालय में तमाशे के बाद, सीएम और शिवपाल सपा प्रमुख के आवास पर!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें