उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में रविवार को एक नए युग की शुरुआत की गयी है, जिसके बाद पार्टी को खड़ा कर यहाँ तक पहुंचाने वाले सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के युग का एक झटके में अंत कर दिया गया।
पूरे घटनाक्रम का संक्षिप्त विवरण:
सीएम का शक्ति प्रदर्शन:
- मुख्यमंत्री अखिलेश और प्रो० रामगोपाल ने मिलकर समाजवादी पार्टी में मुलायम युग का अंत कर दिया है।
- रविवार 1 जनवरी को सीएम अखिलेश और रामगोपाल यादव पार्टी के अधिवेशन में शामिल हुए।
- जहाँ सीएम अखिलेश यादव ने रामगोपाल यादव के साथ अपना ‘शक्ति प्रदर्शन’ किया।
सपा प्रमुख और शिवपाल की बैठक:
- एक ओर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे, दूसरी ओर सपा प्रमुख और शिवपाल बैठक कर रहे थे।
- बैठक के बाद सपा प्रमुख ने एक पत्र जारी कर अधिवेशन को असंवैधानिक बताया।
- साथ ही अधिवेशन में जाने वाले सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को सपा प्रमुख ने चेतावनी भी जारी की।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, जो अधिवेशन में शामिल होंगे वो पार्टी के सदस्य नहीं रहेंगे।
सपा प्रमुख की चेतावनी बेकार:
- सपा प्रमुख की अधिवेशन को लेकर दी गयी चेतावनी पूरी तरह बेकार हो गयी।
- सीएम के अधिवेशन में भारी संख्या में लोग पहुंचे थे।
- इतना ही नहीं अधिवेशन में सपा प्रमुख के करीबियों की भी मौजूदगी देखने को मिली।
मुख्यमंत्री अखिलेश बने राष्ट्रीय अध्यक्ष:
- अधिवेशन में अपने शक्ति प्रदर्शन के दौरान सीएम अखिलेश को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया।
- जिसके बाद सपा प्रमुख को उनके पद से हटाकर पार्टी का संरक्षक बना दिया गया।
- इतना ही नहीं सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल और अमर सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया गया।
सपा प्रमुख ने बुलाई संसदीय बोर्ड की बैठक:
- मुख्यमंत्री अखिलेश के जवाब में सपा प्रमुख ने अपने आवास पर संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई।
- बैठक में सपा प्रमुख और शिवपाल सिंह यादव मौजूद रहे।
- जहाँ सपा प्रमुख ने सीएम अखिलेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने की बात को फर्जी बता दिया।
मध्यस्थ रहे गायब:
- एक ओर जहाँ सीएम अखिलेश और सपा प्रमुख पार्टी में अपनी-अपनी ढपली, अपना-अपना राग बजा रहे थे।
- उस दौरान पूरे प्रकरण से 31 दिसम्बर को सीएम और सपा प्रमुख के बीच मध्यस्थता कराने वाले गायब रहे।
- सपा नेता आजम खान न तो सीएम के अधिवेशन में पहुंचे और न ही सपा प्रमुख की संसदीय बोर्ड की बैठक में पहुंचे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#akhilesh replaced mulayam as national president
#samajwadi feud continues
#samajwadi feud continues akhilesh replaced mulayam
#samajwadi feud continues akhilesh replaced mulayam as national president
#samajwadi people
#उत्तर प्रदेश
#सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव
#समाजवादी पार्टी
#समाजवादी पार्टी का 'नया साल'
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार