उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को HCL के एक कार्यक्रम में शिरकत की, इसके अलावा वहां प्रशिक्षण ले रहे करीब 200 छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री अखिलेश ने संबोधित किया।

प्रदेश में इन्वेस्टमेंट ला रहे हैं:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को HCL के एक कार्यक्रम में शिरकत की।
  • जहाँ उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे करीब 200 छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि, हम प्रदेश में इन्वेस्टमेंट ला रहे हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, निवेश से लोगों को रोजगार मिलेगा।
  • सीएम ने कहा कि, समाजवादी सरकार निवेश लाने के लिए बहुत काम कर रही है।

समाजवादियों ने विकास का मॉडल दिया:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में कहा कि, समाजवादियों ने विकास का मॉडल दिया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, आने वाले समय में नया लखनऊ होगा।
  • कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि, समाजवादी सरकार रिकॉर्ड टाइम में विकास कार्यों को पूरा कर रही है।

लखनऊ नहीं अन्य जगह भी बना रहे हैं मेट्रो:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, लखनऊ में ही नहीं गाजियाबाद, बनारस आदि में भी मेट्रो बनवा रहे हैं।
  • सीएम ने आगे कहा कि, समाजवादियों ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनवाया है।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए कहा कि, 21 नवम्बर को एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें