उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में ‘समाजवादी नमक योजना’ की शुरुआत की, जिसके तहत उन्होंने कार्यक्रम में संबोधन भी किया।

आने वाली पीढ़ी का स्वास्थ्य बेहतर होगा:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में समाजवादी नमक योजना का शुभारम्भ किया।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, इस योजना से आने वाली पीढ़ियों का स्वास्थ्य बेहतर होगा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में भी लगातार काम कर रही है।
  • कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर भी टिप्पणी की।

[ultimate_gallery id=”31241″]

केंद्र सरकार कागजों में आंकड़े दुरुस्त कर रही है:

  • सीएम अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, भाजपा ने अच्छे दिनों का वादा कर मुश्किल में डाल दिया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, केंद्र सरकार सिर्फ कागजों में आंकड़े दुरुस्त कर रही है।
  • नोटबंदी पर सीएम ने कहा कि, इससे सिर्फ आम जनता को तकलीफ है, कालेधन वालों को कोई समस्या नहीं है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, कालेधन वाले लाइनों में नहीं खड़े हैं।
  • सीएम अखिलेश ने ये भी कहा कि, नोटबंदी से कालाधन रखने वालों को कोई फर्क नहीं है।

वीडियो:

https://www.youtube.com/watch?v=hCjB4JNzoVM&feature=youtu.be

ये भी पढ़ें: हम जिसका शिलान्यास करते हैं उसका उद्घाटन भी करते हैं- पीएम मोदी

ये भी पढ़ें: भाजपा सरकार आई तो प्रदेश में दूसरा कैराना नहीं बनेगा- केशव मौर्य

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें