Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मध्य प्रदेश: मतदान से पहले टूट गया गोंगपा-सपा का गठबंधन

आगामी लोक सभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों संग चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही देश के 3 राज्यों में हो रहे चुनावों में समाजवादी पार्टी ने भाजपा को हराने के लिए गठबंधन के अस्त्र का सहारा लिया है। इस बीच मध्य प्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ चुनाव लड़ रही समाजवादी पार्टी का उससे गठबंधन टूटने की खबर आ रही है।

सपा-गोंगपा गठबंधन टूटने की खबरें :

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव एकसाथ लड़ रही समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बीच गठबंधन मतदान से पहले ही टूट गया। चुनाव प्रचार को लेकर हुई अनुबन के चलते गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेशचन्द्र बकोरिया ने शनिवार की सुबह समाजवादी पार्टी से गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया। अब दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे और एक-दूसरे का प्रचार भी नहीं करेंगे। वैसे अब प्रचार के लिए केवल दो दिन शेष बचे हैं। आगामी 26 नवम्बर की शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए सपा ने गोंगपा से गठबंधन किया था।

Related posts

माथुरा: दुष्कर्म के प्रयास का वायरल वीडियो निकला फ़र्ज़ी।

Desk Reporter
4 years ago

अयोध्या- रंगभरी एकादशी से शुरू हुआ अयोध्या में होली का त्यौहार।

Desk
3 years ago

BJP में शामिल हुए कई दिग्गज नेताओं ने दिखाई अपनी ताकत

Desk
5 years ago
Exit mobile version