Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

झारखण्ड की 3 लोकसभा सीटों पर सपा ने घोषित किया प्रत्याशी

समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियां करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सपा ने चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की खोज शुरू कर दी है। सपा ने प्रत्याशियों के चुनाव के लिए आवेदन पत्र भी जारी किया था। इस बीच समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 3 सीटों पर पार्टी प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। सपा का कहना है कि बाकी प्रत्याशियों की घोषणा भी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मंत्रणा के बाद की जायेगी।

झारखण्ड की सीटों पर घोषित किया प्रत्याशी :

समाजवादी पार्टी ने आगामी 2019 के लोकसभा चुनावो की तैयारी करना शुरू कर दिया है। इसके तहत अब सपा ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को घेरने के लिए उत्तर प्रदेश से बाहर निकल कर अपनी प्रष्ठभूमि तैयार करना शुरू कर दिया है। इसी के तहत समाजवादी पार्टी ने अब उत्तर प्रदेश से बाहर झारखंड में लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। यूपी में पिछले 2 चुनावों में समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं। अब सपा ने उत्तर प्रदेश से बाहर अपने संगठन का विस्तार करते हुए झारखण्ड की 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है।

8 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा :

समाजवादी पार्टी ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी है। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा से लेकर संभावित गंठबंधन को लेकर पार्टी में बैठकें की जा रही है। अब सपा ने झारखण्ड में  धनबाद सहित झारखंड की अन्य लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर लौटे झारखंड प्रदेश महासचिव मुमताज अली ने मीडिया को ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि झारखंड की 14 सीटों में 8 सीटों पर चुनाव लड़ने का अखिलेश यादव ने निर्देश दिया है। सपा की तरफ से धनबाद लोकसभा से मुमताज अली प्रत्याशी बनाये गये हैं। चतरा से रंजन यादव और गिरिडीह से विजय यादव को सपा प्रत्याशी बनाया गया है।

 

ये भी पढ़ें : 2019 के लिए पूर्वांचल में क्षेत्रीय पार्टियों का साथ लेगी सपा

Related posts

अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, नहर में बहता मिला युवक का शव, हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका, शव की नहीं हो सकी शिनाख़्त, पुलिस मौके पर जांच में जुटी, कांधला थाना क्षेत्र के पूर्वी यमुना नहर का मामला।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

अस्पताल से बच्चा लेकर भागी महिला, फिर हुआ ऐसा

Vasundhra
7 years ago

सीएम योगी व अमित शाह गजरौला में आज बूथ अध्यक्षों को देंगे चुनावी टिप्स

UPORG DESK 1
6 years ago
Exit mobile version