Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

2019 लोकसभा चुनाव के पहले सपा ने घोषित की नयी कार्यकारिणी

2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव ने लोकसभा उपचुनावों में मिले अच्छे परिणाम के बाद पार्टी से निष्क्रिय पदाधिकारियों की छंटनी करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सक्रिय पदाधिकारियों को मौक़ा देते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को नयी टीम गठित करने का आदेश दिया जिसमें कई बड़े नेताओं को शामिल किया गया है।

 

अगले पेज पर पढ़ें पूरी खबर :

सपा ने गठित की नयी जिला कार्यकरिणी :

समाजवादी पार्टी के आगरा जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के अनुमोदिन पर पार्टी की विधानसभा कमेटी में एत्मादपुर विधानसभा से राजपाल यादव, आगरा ग्रामीण से राजीव लवानिया, बाह से राजेश यादव, खेरागढ़ से नरेश गुर्जर, और फतेहपुर सीकरी से जीते ठाकुर को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने ओमप्रकाश ठाकुर, एदल सिंह कुशवाहा, अनिल रावत को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया है। वहीँ अचल सिंह तोमर को महासचिव, मनोज गुप्ता कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। सुधीर दुबे, कृष्ण निषाद वर्मा, राजकुमार उपाध्याय, नारायण सिंह साहू, सुनील प्रजापति, लक्ष्मी नारायण वर्मा, डॉ.सुरेश सिंह चाहर, यदुवीर यादव, हरेंद्र तोमर, मोहर सिंह बघेल को सचिव बनाया गया है।

सदस्यों की हुई नियुकित :

आगरा कमेटी के सदस्यों में लोकेंद्र सिंह सविता, देवेंद्र गुर्जर, हजारी लाल यादव, प्रदीप मुखिया जाट, भारतेंद्र तोमर, हरनारायण वर्मा, सतेंद्र त्यागी, शिब्बो दिवाकर, निर्मला कुमारी, आशा धाकरे, मंजू दिवाकर, फिरोज खान, अमरपाल मुखिया जाट, रंजना यादव, राकेश बघेल,ठा.विजय सिंह, भगवती यादव, हेम सिंह चाहर, रिंकू यादव, उदयवीर सिंह यादव, परमहंस यादव, अशोक कुमार वाल्मीकि, सुरेंद्र यादव, साहब सिंह यादव, मुकेश यादव, आशाराम राजपूत, राजू पहलवान, लकेंद्र यादव, लक्ष्मी कनोजिया को सदस्य बनाया गया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री शिवकुमार राठौर, पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा, ओमप्रकाश तोमर, अनिल रावत, उदल सिंह कुशवाह, अचल सिंह तोमर, आदि मौजूद रहे।

Related posts

लखनऊ- बीजेपी नेता कलराज मिश्रा का नाम वोटर लिस्ट गायब

kumar Rahul
7 years ago

नगर पंचायत में ज्यादातर सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों रहे विजयी

Shashank Saini
7 years ago

मेरठ के बाद आज प्रदेश में 4 जनसभाएं करेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष!

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version