उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने आज सूबे की राजधानी में संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई थी। सुबह हुई बैठक में वार्ता के बाद पार्टी राज्यसभा और एमएलसी के सदस्यों के संभावित नामों पर फैसला थोड़ी देर में सुनाएगी।

अंतिम फैसला होगा सपा सुप्रीमो का:

  • प्रदेश की समाजवादी सरकार ने आज संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई थी, जिसमे राज्यसभा और एमएलसी के सदस्यों के नामों पर फैसला होना था।
  • यह बैठक सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के घर पर आयोजित की गयी थी।
  • हालाँकि, सुबह हुई बैठक में मंत्री आजम खान और प्रो० रामगोपाल यादव ने अमर सिंह का नाम बीच में आने पर विरोध किया था, जिसके चलते पार्टी सदस्यों के नाम पर चर्चा नहीं हो पाई थी।

शिवपाल सिंह यादव ने की घोषणा:

  • उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के यूपी प्रभारी शिवपाल सिंह यादव ने सदस्यों के नाम की घोषणा कर दी है।
  • मुलायम सिंह यादव ने आजम और प्रो० रामगोपाल की नाराजगी के बाद भी अमर सिंह को राज्यसभा भेजने का मन बना लिया है

राज्य सभा सदस्य:

  • अमर सिंह
  • संजय सेठ
  • बेनी प्रसाद वर्मा
  • रेवती रमण
  • सुखराम यादव
  • विशम्भर प्रसाद निषाद
  • अरविन्द प्रताप सिंह

विधानपरिषद् सदस्य:

  • बलराम यादव
  • शतरुद्ध प्रकाश
  • कमलेश पाठक
  • यशवंत सिंह
  • बुक्कल नवाब
  • राम सुन्दर दास निषाद
  • जगजीवन प्रसाद
  • रणविजय सिंह
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें