उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के बाद भाजपा की नई सरकार का गठन हो चुका है, जिसके तहत जल्द ही यूपी विधानसभा का सत्र शुरू हो सकता है, जिसके तहत सोमवार को प्रोटेम स्पीकर के रूप में फ़तेह बहादुर सिंह ने शपथ ग्रहण की थी। वहीँ विपक्ष ने भी विधानसभा के लिए अपना नेता विपक्ष चुन लिया है।

इन्हें मिली जिम्मेदारी:

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला था।
  • जिसके बाद सोमवार को फ़तेह बहादुर सिंह ने प्रोटेम स्पीकर की रूप में संस्कृत में शपथ ले ली है।
  • जिसके बाद ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि, विधानसभा का सत्र जल्द ही शुरू हो सकता है।
  • इसी क्रम में विधानसभा में विपक्ष की भूमिका में मौजूद समाजवादी पार्टी ने अपना नेता विपक्ष चुन लिया है।
  • यह जिम्मेदारी सपा के राम गोविन्द चौधरी को दी गयी है।

शिवपाल और आजम खान को किया गया दरकिनार:

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम गोविन्द चौधरी को नेता विपक्ष चुना है।
  • ऐसा माना जा रहा है कि, अखिलेश यादव ने सपा के शिवपाल यादव और आजम खान को दरकिनार के यह फैसला लिया है।
  • राम गोविन्द चौधरी सूबे के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से चुने गए हैं, कुल 8 बार विधायक भी रह चुके हैं।
  • इतना ही नही रामगोविंद चौधरी मुलायम सिंह यादव के करीबी भी माने जाते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें