Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

आगरा पहुंची सपा की साइकिल यात्रा, दिखी सपा कार्यकर्ताओं में गुटबाजी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और अन्य नेता भले दावे करते हों कि पार्टी में सब ठीक है लेकिन गुटबाजी आये दिन सामने आ रही जाती है। कुछ ऐसा ही नजारा समाजवादी पार्टी की ‘प्रजातंत्र बचाओ-देश बचाओ’ साइकिल यात्रा के सोमवार को आगरा में पहुंचे पर दिखाई दिया। यहाँ पर भाजपा सरकार की वादाखिलाफी का सपा कार्यकर्ताओं ने प्रचार-प्रसार किया गया। यात्रा का कई जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान सपा नेताओं की गुटबाजी साफ़ तौर पर दिखाई दी जिससे सपा की मुश्किलें बढ़ सकी हैं।

आगरा पहुंची साइकिल यात्रा :

गाजीपुर से दिल्ली तक निकली समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा आगरा पहुंची थी। रात्रि विश्राम के बाद साइकिल यात्रा को शहर भ्रमण के लिए फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय से राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान फतेहाबाद रोड, माल रोड, एमजी रोड, होते हुए यह यात्रा सिकंदरा पहुंची। संक्दों सपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान साइकिल चलाई।

सपा के महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के नेतृत्व में शहर में हर चौराहा पर साइकिल यात्रा का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव व महानगर महासचिव गौरव जैन भी अपनी टोली के साथ साइकिल से निकले।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]गाजीपुर से दिल्ली तक निकली साइकिल यात्रा आगरा पहुंची थी[/penci_blockquote]

साफ़ दिखाई दी गुटबाजी :

समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा के दौरान भी सपा कार्यकर्ताओं में गुटबाजी नजर आई। यहाँ पर अधिकांश चौराहों पर जिला और महानगर इकाई टीमों ने थोड़ी दूर पर अलग-अलग स्वागत मंच बनाए थे। कई जगह पर तो आमने-सामने मंच बने थे। इससे दोनों के बीच टकराव की स्थिति बनी रही। खंदारी चौराहा पर अपने-अपने अध्यक्षों के नारे लगाने को लेकर दोनों गुट आमने-सामने ही आ गए। सपा के बड़े नेताओं ने बड़ी मुश्किल से कार्यकर्ताओं को शांत कराया।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

पागल कुत्ते में 2 साल की मासूम को नोंचा, हालत गंभीर !

Mohammad Zahid
8 years ago

लखनऊ का हर थाना होगा अब और हाईटेक!

Ashutosh Srivastava
8 years ago

श्री श्री रविशंकर पहुंचे काशी, संत समागम में हिस्सा हुए शामिल, आयोजन में लगभग 60 हिन्दू-मुस्लिम धर्मगुरु हुए हैं शामिल, चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में हो रहा है आयोजन.

Desk
7 years ago
Exit mobile version