Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

झाँसी से इसे लोकसभा 2019 चुनाव के लिए उतार सकती है समाजवादी पार्टी

Samajwadi Party can take it for Lok Sabha 2019 elections by Jhansi

Samajwadi Party can take it for Lok Sabha 2019 elections by Jhansi

झाँसी से इसे लोकसभा 2019 चुनाव के लिए उतार सकती है समाजवादी पार्टी

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उत्तर प्रदेश में गठबंधन करने वाले समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी के बीच आज सीटों का बंटवारा हो गया है। दोनों पार्टी मिलकर 75 सीट पर चुनाव लड़ेंगी। बहुजन समाज पार्टी 38 पर तथा समाजवादी पार्टी 37 सीट पर चुनाव लड़ेगी। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती तथा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति के बाद  दोनों पार्टियों ने अपनी सीट की घोषणा की थी।

झाँसी सीट है बुंदेलखंड की सबसे महत्वपूर्ण सीट

जहाँ एक तरफ सभी को इस गठबंधन से काफी उम्मीदें हैं। विशेष कर पिछड़ों और दलितों को एक नई संजीवनी देता दिख रहा है ये गठबंधन। व्ही गौरत की जाये अगर सीट पर तो झाँसी सीट बुंदेलखंड की सबसे महत्वपूर्ण सीट मानी जाती है। इसलिए यहां से ही बुंदेलखंड की राजनैतिक धुरी चलती है। संभवत: अगले माह तक टिकट घोषित कर प्रत्याशी सामने उतार दिए जाएं, मगर किसके नाम पर  लाटरी खुलेगी, यह कोई नहीं जानता।  गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बसपा के बीच गठबंधन बस हो चूका है।

झाँसी के लिए डॉ.चंद्रपाल सिंह यादव की दावेदारी सबसे सशक्त व मजबूत

सपा के सभी वरिष्ठ नेता इस सीट पर टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। राज्यसभा सांसद डॉ.चंद्रपाल सिंह यादव की दावेदारी सबसे सशक्त है। वह पहले भी यहां से सांसद रह चुके हैं। उनके बाद नंबर आता है युवाओं के चहेते और गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव का। इनकी लोकप्रियता भी झाँसी और ललितपुर में चरम पर है और समर्थकों में इनका एक अलग ही क्रेज है।

सीट पाने की चाहता रखने वालो की लिस्ट में है ये भी

वहीं लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश पाल भी टिकट की मांग को लेकर मैदान में डटे हैं। जो पाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ ही अपनी जाति के वोट बैंक पर जमीनी पकड़ भी रखते हैं। इसके साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष संत सिंह सेरसा, वर्तमान जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह, ललितपुर के चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डुू राजा का नाम भी दौड़ में शामिल है। इन सबसे अलग एक नाम और सामने आ रहा है। वह है राज्यसभा सांसद डॉ.चंद्रपाल सिंह यादव के पुत्र व बबीना विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी यशपाल सिंह यादव का।

सपा की लीक से हटकर अपनी अलग छवि जनता के बीच परोसी

रिपोर्ट- संजीत सिंह सनी

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

Related posts

अखिलेश सरकार की इस ‘बड़ी योजना’ का सीएम योगी ने बदला नाम

Shashank
7 years ago

पूर्व सांसद के पोते और बहू के फंदे से लटके मिले शव!

Sudhir Kumar
7 years ago

लखनऊ : सीएम योगी की अध्यक्षता में होगी उत्तर-प्रदेश की कैबिनेट बैठक

Bhupendra Singh Chauhan
6 years ago
Exit mobile version