समाजवादी पार्टी मिर्जापुर से इसे लड़ा सकती है लोकसभा 2019 का चुनाव

आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों की तैयारियां अब जमीन पर उतर चुकी हैं। उत्तर प्रदेश को ध्यान में रखते हुए सपा बसपा गठबंधन आगे दिखना चाहता है। जिसमें उसने गठबंधन के 41 दिन बाद उन सीटों का ऐलान किया जिसमें दोनों पार्टियां चुनाव लड़ेंगी। गुरूवार को दोनों नेताओं ने 75 लोकसभा सीटों की लिस्ट जारी की। इसमें 37 पर समाजवादी पार्टी और 38 पर बहुजन समाज पार्टी चुनाव लड़ेंगी। इस सीट पर समाजवादी पार्टी यहां से चार बार जीत चुकी है। वही इन सभी को देखते हुए गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल जो कि इन दिनों यूपी में चुनाव प्रसार प्रचार में लगे हुए है। सपा अध्यक्ष से मुलाकात करने के बाद हार्दिक पटेल का मिर्ज़ापुर से सीट लड़ने के आसार बन गये है। सभी कयास लगा रहे है सपा इस बार मिर्ज़ापुर सेलोकसभा चुनाव 2019 में गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को उतार सकते है।

इस सीट पर हमेशा से मजबूत स्थिति में रही है सपा
  • क्योंकि वह मोदी लहर में भी बसपा प्रत्याशी समुद्रा बिंद दूसरे नंबर पर थीं।
  • हालांकि इस सीट पर सपा हमेशा से मजबूत स्थिति में रही है।
  • उसने चार बार मिर्जापुर लोकसभा सीट पर जीत हासिल की तो बसपा ने दो बार।
  • समाजवादी पार्टी ने पहली बार 1996 के लोकसभा चुनाव में फूलन देवी को प्रत्याशी बनाया।
  • फूलन देवी 2 लाख 97 हजार 998 वोट पा कर भाजपा के वीरेंद्र सिंह को हराकर पहली बार जीत हासिल की।
  • हालांकि मध्यवधी चुनाव हुआ तो सपा हार गयी।
  • पर इसके बाद 1999 में फूलन देवी फिर सपा के टिकट पर जीत गयीं।
  • फूलन की हत्या के बाद 2002 में रामरती बिंद जीत गए और तीसरी बार यह सीट सपा के खाते में चली गयी।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें