उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में भले भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया हो मगर इस निकाय चुनाव में एक सीट ऐसी है जहाँ से भाजपा विधायक के होने के बाद भी सपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर सभे को हैरान कर दिया है।


  • सरधना से जीता सपा प्रत्याशी :
    • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन के सभी लोग तारीफ कर रहे हैं।
    • मगर भाजपा के दिग्गज नेताओं के क्षेत्र में पार्टी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है।
    • सीएम योगी के गृहक्षेत्र में भी भाजपा की बजाय निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।
    • इसके अलावा डिप्टी सीएम केशव मौर्या के गृहनगर कौशाम्बी में भाजपा को नगर पंचायत की 1 सीट भी नहीं मिली।
    • इसी क्रम में भाजपा के कद्दावर और फायरब्रांड नेता संगीत सोम का प्रदर्शन भी कुछ ऐसा ही रहा है।
    • यूपी में सरकार चाहे जिसकी हो मगर सरधना में भाजपा विधायक संगीत सोम का ही सिक्का चलता है।
    • यहाँ पर उनका वोट बैंक सबसे मजबूत माना जाता है।
    • भाजपा को भरोसा था कि संगीत सोम के क्षेत्र में पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी।
    • मगर संगीत सोम के विधानसभा क्षेत्र सरधना नगर पालिका से सपा की प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।
    • ये जीत सिर्फ सपा प्रत्याशी की नहीं, अखिलेश यादव के करीबी नेता अतुल प्रधान की कही जा रही है।
    • सपा नेता अतुल प्रधान और संगीत सोम के बीच हमेशा से तल्खी देखने को मिली है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें