उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के लिए आज का दिन बेहद खास है, सपा आज अपना रजत जयंती समारोह मना रही है। मालूम हो कि 4-5 नवंबर 1992 में लखनऊ के बेगम हजरत महल पार्क में देश भर के दिग्गज जुटे थें, और सपा का पहला दो दिनी अधिवेशन हुआ था। इस अधिवेशन में सपा का जन्म हुआ और मुलायम सिंह यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये। वहीं, जेपी को उपाध्यक्ष चुना गया था। आज जब समाजवादी पार्टी अपने स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ मना रही है। एक बार फिर लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में दिग्गजों को जमघट लगा हुआ है। इस बार कवायद महागठबंन बनाने के लिए की जा रही है।

  • रजत जंयती कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।
  • पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव समेत कई मेहमान कल शाम को ही लखनऊ पधार चुके हैं।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें