Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

2019 चुनाव के पहले सपा महानगर टीम में हुआ बदलाव

गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में जीत के बाद समाजवादी पार्टी में नया जोश आ चुका है। इसके बाद अब कैराना लोकसभा और बिजनौर की नूरपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा ने भी अपने नेताओं को जिम्मेदारी देते हुए अभी से तैयारियों में लग जाने को कह दिया है। इसके लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नयी टीम का गठन कर दिया है जिसमें कई दिग्गज नेताओं को जगह दी गयी है। सपा का मानना है कि उसका ये बदलाव निश्चित तौर पर इसे 2019 में फायदा देगा।

भाजपा सांसद के निधन से रिक्त है सीट :

कैराना लोकसभा सीट भाजपा के कद्दावर नेता और सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद रिक्त हुई है। बीजेपी भी आने कद्दावर नेता की इस सीट को किसी कीमत पर नहीं खोना चाहती है। इस सीट से दिवंगत हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह सिंह के प्रत्याशी बनाये जाने की चर्चाएँ हैं। भाजपा पिछले 2 उपचुनावों में मिली हार से सबक लेकर इस उपचुनाव में उतरेगी और अगर ये सीट भी भाजपा के हाथ से गयी तो 2019 में उसके लिए बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो जायेगी। देखना है कि सपा और बसपा और भाजपा इस सीट पर किसे प्रत्याशी का चयन करते हैं। इस उपचुनाव से 2019 के लोकसभा चुनावों की तस्वीर भी साफ़ हो जायेगी।

 

ये भी पढ़ें: पानी बेचने वाली महिला दुकानदार को दबंग महिला पुलिसकर्मियों ने पीटा

नयी टीम का हुआ गठन :

सपा हाईकमान ने मुजफ्फरनगर में पार्टी के अंदर बड़ा फेरबदल कर दिया है। सपा ने यहां नई महानगर कार्यकारिणी का गठन किया है जिसकी जानकारी सपा जिला अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता करते हुए दी। जिला अध्यक्ष गौरव स्वरूप ने बताया कि वसी अंसारी को महानगर अध्यक्ष बनाय गया है। इसके अलावा राहुल वर्मा महासचिव, तरणजीत सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। रेशु शर्मा, असद पासा, आशुतोष गुप्ता, निधिश गर्ग, विकास गोस्वामी, मनोज शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया है। साथ ही नीशू धीमान, खुर्शीद फारूकी, दीपक गंभीर, अमित अरोरा, पवन पाल, तनवीर कादरी, विभा चौधरी, इरफान, सलीम अंसारी, कोमल, अयाज खान, सुहेल हसन को सचिव मनोनीत किया गया। सभी मनोनीत पदाधिकारियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।

 

ये भी पढ़ें: रालोद प्रदेश अध्यक्ष का बयान, कैराना उपचुनाव में जयंत चौधरी होंगे प्रत्याशी

Related posts

बौद्ध भिक्षु डॉ. प्रज्ञानंद को राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

Sudhir Kumar
7 years ago

सड़क दुर्घटना में बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी कमलेश कुमार बैंक अधिकारी की मॄत्यु।

Desk
2 years ago

बचत भवन सभागार के सामने धरने पर बैठी महिला

Desk
6 years ago
Exit mobile version