Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा ने जारी की बरेली के जिला प्रकोष्ठ अध्यक्षों की सूची

2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी ने पदाधिकारियों के साथ बैठक करना शुरू कर दिया है। इस बार समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अलावा कुछ अन्य राज्यों में भी प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। सपा लोकसभा चुनावों में भाजपा को चारों ओर से घेरना चाहती है। यही कारण है कि सपा ने बसपा से गठबंधन करके बीजेपी की मोदी लहर को उत्तर प्रदेश में रोकने की तैयारी कर ली है। इसी क्रम में सपा ने अपने संगठन में अचानक बड़ा बदलाव कर डाला है। बरेली के सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने पार्टी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। इसमें प्रमोद यादव को अधिवक्ता सभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। शुभलेश ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के अनुमोदन के बाद जिले के सभी 12 प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की।

बदले गए सपा जिला उपाध्यक्ष :

लोकसभा चुनावों को देखते हुए बरेली के सपा जिलाध्यक्ष बदले जाने को लेकर चर्चाएँ चल रही थी मगर शुभलेश यादव ने अचानक सपा की जिला कार्यकारिणी घोषित करते हुए चर्चाओं पर विराम लगा दिया। इस नयी जिला कार्यकारिणी में तीनों उपाध्यक्ष को बदल दिया गया हैं। इन 3 नामों में सबसे चौकाने वाला नाम हाजी गुड्डू का है। मीरगंज से विधानसभा चुनाव प्रत्याशी रहे गुड्डू की कार्यकारिणी से छुट्टी के पीछे बसपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुल्तान बेग के सपा में शामिल होने के विरोध को माना जा रहा है। हालांकि सूत्रों के अनुसार, उन्हें संगठन में और कोई अन्य पद दिया जा सकता है। प्रमोद बिष्ट को महासचिव, हैदर अली को प्रवक्ता और गुरु प्रसाद काले को कोषाध्यक्ष के पद पर बनाये रखा है। वहीँ सतेंद्र यादव को उपाध्यक्ष से सचिव बना दिया है।

 

ये भी पढ़ें: केवल चुनावी स्वार्थ की राजनीति करते हैं PM मोदीः मायावती

 

कई प्रकोष्ठों में हुआ बदलाव :

बरेली के सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने पार्टी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इसमें प्रमोद यादव को अधिवक्ता सभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा भारती चौहान को महिला सभा, सैयद आबिद अली को अल्पसंख्यक सभा, प्रमोद यादव को अधिवक्ता सभा, लक्ष्मण सिंह लोधी को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, महेंद्र गुप्ता को व्यापार सभा, संजीव कुमार को जादो शिक्षक सभा, दयाशकर पाल को सैनिक प्रकोष्ठ, नवी आलम को सास्कृतिक प्रकोष्ठ और विनोद दिवाकर को एससी एसटी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। 2019 के लोकसभा चुनावो को देखते हुए इसे सपा का बड़ा दाँव माना जा रहा है।

 

ये भी पढ़ें: कैराना उपचुनाव: गठबंधन से जयंत की दावेदारी को सपा ने किया खारिज

Related posts

शिक्षा और स्वास्थ्य पर समुदाय को जागरूक करेगी ब्रेकथ्रू की वीडियो वैन

Sudhir Kumar
7 years ago

हरदोई- तमंचे के साथ पकड़े गए युवक को लेकर थाने पर किसान नेताओं का जमावड़ा

Desk
3 years ago

मथुरा में महिला पार्षदों ने घूंघट की ओट में ली शपथ

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version