[nextpage title=”samajwadi party” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में जीत के लिए लगातार राजनैतिक पार्टियां अलग-अलग तरह की रणनीतियां अपना रही है। उत्तर प्रदेश का सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी भी इस बार अपने उम्मीदवारों पर दांव बहुत समझ कर लगा रही है। सपा जानती है कि बीते दिनों हुए गृहयुद्ध के कारण उसकी पार्टी की छवि काफी खराब हुई है। इसी कारण सपा द्वारा कई बार घोषित उम्मीदवार भी बदल दिए गए है। आज फिर समाजवादी पार्टी ने अपने एक तय उम्मीदवार का टिकट काट दिया है।

अगले पेज पर जाने, किस नेता का कटा टिकट :

[/nextpage]

[nextpage title=”samajwadi party” ]

सपा ने बदला उरई विधानसभा का प्रत्याशी :

  • समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस से गठबंधन किया हुआ है।
  • साथ ही अपने हिस्से की सीटों पर समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार काफी सोच समझ कर उतारे है।
  • सपा द्वारा कई बार टिकट घोषित करने के बाद ही अपने उम्मीदवारों को बदला भी गया है।
  • इसी क्रम में आज उरई विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक दयाशंकर वर्मा का टिकट सपा ने काट दिया है।
  • उनकी जगह अब महेंद्र सिंह कठेरिया को समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।
  • आपको बता दें कि सपा द्वारा नाटकीय ढंग से इस सीट पर कई बार उम्मीदवार बदले जा चुके है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें