[nextpage title=”akhilesh” ]

समाजवादी पार्टी का राज्य सम्मेलन आगामी 23 सितंबर को लखनऊ में होना निर्धारित हुआ है। इस सम्मेलन में 5 साल के लिए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा। इस सम्मेलन के लिए सपा ने लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क की अनुमति माँगी थी जिसे एलडीए ने मना कर दिया था। इसी कारण अब सपा ने राज्य सम्मेलन का स्थान बदल (samajwadi party changed) दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

सपा ने बदला सम्मेलन का स्थान :

  • समाजवादी पार्टी को विधानसभा चुनावों में 47 सीटें मिली थी और उसकी सत्ता से विदाई हुई थी।
  • भाजपा सरकार को प्रचंड बहुमत मिला और उसने सालों के सूखे के बाद सत्ता में वापसी की है।
  • सरकार बदलने के बाद योजनाओं का बदला जाना भी अब आम बात हो गया है।
  • भाजपा सरकार ने भी आते ही सपा सरकार की कई योजनाओं को बंद कर दिया।
  • इसके अलावा सपा सरकार में किये गए विकास कार्यों की जाँच भी शुरू करवा दी गयी है।
  • 23 सितंबर को लखनऊ में समाजवादी पार्टी का राज्य सम्मलेन होना है।
  • मगर सपा को सम्मलेन के लिए लखनऊ का जनेश्वर मिश्र पार्क नहीं मिला था।

ये भी पढ़ें, BRD में हुई मौतों के मामले में एक और आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

  • दरअसल हाईकोर्ट के आदेश पर LDA ने पार्कों में आयोजन पर रोक लगाई है।
  • सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने ने LDA वीसी को पार्क आवंटन का पत्र भेजा था।
  • मगर LDA ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए इजाजत नहीं दी थी।
  • 376 एकड़ के जनेश्वर मिश्र पार्क में एक जगह पर समरोह स्थल बना हुआ है।
  • ये पार्क सपा सरकार में 350 करोड़ रूपये खर्च करके बनवाया गया था।
  • जनेश्वर मिश्र पार्क सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में एक था।
  • अब समाजवादी पार्टी का राज्य सम्मेलन लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में होगा।

ये भी पढ़ें, सम्मेलन में अखिलेश की ताजपोशी के पहले दिग्गज नेता ने दिया ‘बड़ा बयान’

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें