उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी ने सूबे के गाजीपुर से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है, अभियान की शुरुआत सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने की। इस दौरान सपा प्रमुख ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

कार्यक्रम में आने वालों का किया धन्यवाद:

  • सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को गाजीपुर में पार्टी के चुनाव प्रचार की शुरुआत की।
  • जिसके बाद सपा प्रमुख ने कार्यक्रम का संबोधन किया।
  • अपने संबोधन में उन्होंने मंच पर मौजूद सभी लोगों को धन्यवाद दिया।
  • साथ ही जनसभा को सुनने आये लोगों का भी सपा प्रमुख ने अभिवादन किया।
  • संबोधन की शुरुआत में सपा प्रमुख ने कहा कि, वो अभी गाजीपुर नहीं आना चाहते थे, लेकिन आना पड़ा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, पार्टी के नेताओं ने गाजीपुर आने के लिए बाध्य किया।
  • इसी में आगे उन्होंने कहा कि, मुझे संसद का सत्र छोड़कर आना पड़ा है।

देश के हालात चुनौती भरे:

  • रैली के मंच से सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा कि, देश में चुनौती भरे हालात हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी की स्थापना इसी जगह हुई थी।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए कहा कि, सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना भी यहीं हुई थी।
  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, देश के जवान शहीद हो रहे हैं और पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें