उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी ने सूबे के गाजीपुर से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है, अभियान की शुरुआत सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने की। इस दौरान सपा प्रमुख ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

अवसरवादी लोगों से सावधान रहें:

  • सपा प्रमुख ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, कानाफूसी करने वाले अवसरवादी लोगों से सावधान रहें।
  • उन्होंने आगे कहा कि, ये लोग इधर की बात उधर करते हैं।
  • इसी दौरान सपा प्रमुख ने नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को भी फटकारा।
  • उन्होंने कहा कि, नारेबजी करें, लेकिन मौके पर नारेबजी करें।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, किसी को खुश करने के लिए नारेबाजी न करें।
  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, मैं पहले ही कई बार कह चुका हूँ कि, आगे चलकर आपको ही पार्टी चलानी है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, हम यहाँ हमेशा नहीं रहने वाले हैं, आप लोग ही आगे आयेंगे।

मंच से रामनरेश यादव को श्रद्धांजलि:

  • सपा प्रमुख ने अपने भाषण के दौरान यूपी के पूर्व सीएम रामनरेश यादव को श्रद्धांजलि दी।
  • उन्होंने कहा कि, रामनरेश यादव हमारा बहुत सम्मान करते थे।
  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से समाजवादी पार्टी की सरकार आयेगी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश की जनता बहुत समझदार है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें