उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी ने सूबे के गाजीपुर से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है, अभियान की शुरुआत सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने की। इस दौरान सपा प्रमुख ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

केंद्र सरकार पर हमला:

  • अपने संबोधन में आगे सपा प्रमुख ने केंद्र सरकार पर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार ने किसान और व्यापारियों को बर्बाद कर दिया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मैंने कई बार समझाने की कोशिश भी की।
  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, लोकतंत्र में किसी की मनमानी नहीं चलेगी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, देश की जनता अनपढ़ है, गरीब है, लेकिन समझदार है।

कार्यकर्ताओं को फटकार:

  • सपा प्रमुख ने आगे एक बार फिर पार्टी के कार्यकर्ताओं को लताड़ा।
  • उन्होंने कहा कि, कार्यकर्ता अनुशासन में रहें।
  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी हर क्षेत्र में काम कर रही है।
  • कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि, पार्टी को बहुमत दिलाना आपका काम है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, जनता को सब पता है कि, कौन क्या कर रहा है।
  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, आगे आपको ही सत्ता चलानी है, इसलिए नीतियां समझने की कोशिश करें।
  • इसके साथ ही सपा प्रमुख ने कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं उनको कमी का एहसास दिलाया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें