उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी ने सूबे के गाजीपुर से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है, अभियान की शुरुआत सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने की। इस दौरान सपा प्रमुख ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मन्त्र:

  • गाजीपुर रैली के दौरान सपा प्रमुख ने पार्टी के कार्यकर्ताओं जीत का मन्त्र दिया।
  • उन्होंने कहा कि, मेहनत और ईमानदारी से जनता का विश्वास जीता जा सकता है।
  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, नौजवान पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए।

सबकी पहचान हो गयी की कौन पार्टी का शुभचिंतक है:

  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, सबकी पहचान हो गयी है कि, कौन समाजवादी पार्टी के शुभचिंतक हैं और कौन क्या कर रहा है।
  • इसके साथ ही उन्होंने मंच से अंसारी बंधुओं का भी स्वागत किया।
  • उन्होंने कहा कि, अंसारी बंधुओं के आने से सपा की स्थिति मजबूत हुई है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, इनके आने से पार्टी की स्थिति पूर्वांचल में काफी मजबूत होगी।

मतभेद भुलाकर चुनाव की तैयारियों में जुटें:

  • सपा प्रमुख ने आगे अपने भाषण में कार्यकर्ताओं को विधानसभा की तैयारियों में जुटने के लिए कहा।
  • उन्होंने कहा कि, कार्यकर्ता सारे मतभेद भुलाकर चुनाव की तैयारियों में जुटें।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें