उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव बुधवार को गाजीपुर में रैली को संबोधित करेंगे, जिसके तहत सपा प्रमुख गाजीपुर पहुँच चुके हैं।

ghazipur-rally

आईटीआई मैदान पहुंचे सपा प्रमुख:

  • बुधवार को अपनी रैली के तहत सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव गाजीपुर पहुँच चुके हैं।
  • सपा प्रमुख की रैली का आयोजन गाजीपुर के आईटीआई मैदान में किया गया है।
  • मुलायम सिंह यादव के साथ मंच पर सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद हैं।

संबोधन से पहले दो-दो हाथ:

  • सपा प्रमुख गाजीपुर में बुधवार को रैली का संबोधन करेंगे।
  • लेकिन सपा प्रमुख के संबोधन से पहले सपा कार्यकर्ताओं में दो-दो हाथ हो गए।
  • जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी।
  • झगड़े की शुरुआत लाइन में आगे खड़े रहने के लिए हुई थी।
  • जिसके बाद झगड़े को रोकने के लिए पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं पर लाठी भी फटकारी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें