सपा के बागी नेता शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाकर अपने इरादे बता दिए हैं। शिवपाल का ये सेक्युलर मोर्चा धीरे धीरे पूरे उत्तर प्रदेश में बड़ा आकार लेता जा रहा है। शिवपाल यादव ने अपने सेक्युलर मोर्चे के संगठन का विस्तार करने के साथ ही सपा के बागी नेताओं को अपने पाले में लाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सपा के गढ़ आगरा में समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता ने इस्तीफ़ा देकर सेक्युलर मोर्चा ज्वाइन कर लिया है।

अखिलेश की बढ़ रही मुश्किलें :

2019 के लोकसभा चुनावों से पहले अखिलेश यादव की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ जहां वरिष्ठ नेता पार्टी ने सदस्यों को जोड़ने का अभियान चलाया है वहीं दूसरी तरफ आगरा के सपा नेता ने पार्टी में उपेक्षाओं का आरोप लगाते हुये अपना इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया है। अखिलेश यादव जहाँ चुनावों के पहले संगठन को मजबूत करने पर लगे हुए हैं तो वहीँ उनके कई बड़े नया अब तक सेक्युलर मोर्चे का दामन थाम चुके हैं।

सुबह होते ही दिया इस्तीफा :

सपा के आगरा शहर सचिव भीम दिवाकर ने सुबह होते ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। भीम दिवाकर ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एवं आपसी गुटबाजी और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से दुखी होकर अपने पद से त्यागपत्र दिया है। उन्होंने सपा शहर अध्यक्ष को व्हाट्सएप के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष को फेक्स के माध्यम से अपना इस्तीफा भेज दिया है। भीम दिवाकर ने कहा है कि वे राजनीति समाज सेवा के लिए कर रहे हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें