उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में मचा घमासान किसी से छुपा नहीं है, जिसके बाद सपा के शीर्ष नेतृत्व में पड़ी दरार बढ़ती जा रही है। जिसके बाद सपा में सुलह कराने की कोशिशें और तेज हो गयी हैं।

पार्टी के सीनियर लीडर सपा प्रमुख से मिलने पहुंचे:

  • उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी में मचे घमासान को खत्म कराने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता आगे आ गए हैं।
  • जिसके तहत सपा के सीनियर लीडर सपा प्रमुख से मिलने पहुंचे हैं।
  • सपा प्रमुख से बातचीत कर वरिष्ठ नेता चल रही अनबन का हल निकालने की कोशिश की जा रही है।
  • इसके तहत पार्टी के बेनी प्रसाद वर्मा, रेवती रमण, नरेश अग्रवाल और किरणमय नंदा सपा प्रमुख के आवास पर पहुंचे हैं।
  • वहीँ एमएलसी आशु मलिक भी बैठक में शामिल हैं।

विधानसभा अध्यक्ष भी पहुंचे पंचायत:

  • सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के आवास पर समाजवादी पार्टी में मचे घमासान को कम करने के लिए बैठक की जा रही है।
  • जिसके तहत पार्टी के वरिष्ठ नेतागण सपा प्रमुख के आवास पहुँच चुके हैं।
  • इसके अतिरिक्त बैठक में विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय भी पहुंचे हैं।

पड़ सकता है चुनाव की तैयारियों पर असर:

  • सपा के सीनियर लीडर सपा प्रमुख से मुलाकात कर रहे हैं।
  • जिससे सपा में चल रहे संकट को दूर किया जाये।
  • सभी नेता ये चाहते हैं कि, सभी मतभेद भुलाकर चुनाव की तैयारियों में जूता जाये।
  • उन्हें डर है की और देर करने से पार्टी को आगामी चुनाव में नुक्सान हो सकता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें