[nextpage title=”akhilesh” ]

समाजवादी पार्टी में अखिलेश यादव के अध्यक्ष बनने के बाद से बदलाव का दौर जारी है। सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी की गयी जिसमें शिवपाल यादव और मुलायम सिंह यादव को जगह नहीं दी गयी है। इसके बाद अब अखिलेश ने एक और बड़ा फैसला (samajwadi party) ले लिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

सपा लड़ेगी चुनाव :

  • समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष बनने के साथ ही अखिलेश यादव काफी आक्रामक दिखाई दे रहे हैं।
  • सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गयी है जिसमें शिवपाल को जगह नहीं दी गयी है।
  • साथ ही सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी इस अखिलेश की टीम से बाहर हो चुके हैं।
  • सपा की इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अखिलेश और रामगोपाल के लोगो को जगह दी गयी है।
  • इसके साथ ही अखिलेश यादव ने एक और बड़ा ऐलान कर सभी को चौंका दिया है।
  • समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि सपा हिमाचल प्रदेश चुनाव लड़ेगी।

ये भी पढ़ें, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह न मिलने पर बोले शिवपाल यादव

  • उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने हिमाचल चुनाव में प्रत्याशी उतारने का आदेश दिया है।
  • सपा प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के प्रत्याशियों की सूची बनाने का काम शुरू हो गया हैं।
  • हिमाचल प्रदेश चुनावों के लिए सपा की तरफ से प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं।
  • इसके सभी प्रभारी कांगड़ा सहित अन्य जनपदों में पहुंच गए हैं।
  • हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव होने वाले है।
  • 16 अक्टूबर 2017 से चुनाव के नामांकन शुरू हो गए हैं और 23 अक्टूबर को अंतिम तिथि है।

ये भी पढ़ें, मुलायम ने आशीर्वाद दिया, अखिलेश ने कार्यकारिणी में जगह नहीं दी

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें