समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर यूपी चुनाव में लड़ने को तैयार हो गई है। पार्टी शीर्ष नेताओं के बीच हुए बैठक में रविवार को गठबंधन का ऐलान कर दिया गया है। इसी के साथ दोनों के बीच सीटों के बटवारे के लेकर चल रहे विवाद पर सहमति बन गई है। अब सपा और कांग्रेस मिलकर यूपी चुनाव में विरोधियों को चुनौती देंगी।
इतनी सीटों पर बनी सहमति
- सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राबब्जर की मौजूदगी में गठबंधन का ऐलान कर दिया है।
- होटल ताज में चल रही सयुंक्त प्रेस कॉन्फेंस में गठबंधन का ऐलान किया गया है।
- सपा की कांग्रेस के साथ 105 सीटों पर सहमति बनी है।
- सपा ने कांग्रेस को 105 सीटें देकर खुद 298 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
- इस गठबंधन के बाद सपा की पहली लिस्ट के उम्मीदवारों के नाम बदल भी सकते है।
सपा-कांग्रेस मिलकर देगी विरोधियों को चुनौती
- सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि सपा-कांग्रेस का चुनाव मिलकर लड़ेगी।
- हम विकास की धारा को आगे बढ़ाना चाहते है।
- हम एक बार फिर अखिलेश यादव को उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे।
- वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि प्रदेश की जनता के लिए गठबंधन का फैसला लिया है।
- हम यूपी चुनाव में गठबंधन के लिए तैयार है।
- सपा-कांग्रेस मिलकर बीजेपी की ध्रुवीकरण और विभाजन की नितियों को चुनौती देगी।
- उन्होंने कहा कि हम कमजोर तबको को मिलकर मजबूत करने का काम करेंगे।