Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

MP विधानसभा चुनाव की सपा ने शुरू की तैयारी

akhilesh yadav

akhilesh yadav

देश भर में इस साल कई राज्यों में चुनावी मौसम रहने वाला है। इनमें कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान से लेकर त्रिपुरा सहित कई अन्य राज्य शामिल हैं। अब समाजवादी पार्टी ने भी उत्तर प्रदेश से बाहर निकल कर अपने संगठन का विस्तार करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अब समाजवादी पार्टी ने इस साल के अंतिम में होने वाले एक राज्य के विधानसभा चुनावों में भाग लेने का फैसला किया है जिसके बाद नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

 

अगले पेज पर पढ़ें पूरी खबर :

MP विधानसभा चुनाव लड़ेगी सपा :

मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए सत्ताधारी दल भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी भी अपनी किस्मत आजमाने जा रही है। मध्यप्रदेश सपा के अध्यक्ष गौरीसिंह यादव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि राज्य में पार्टी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हर विधानसभा सीट पर सक्षम और कुशल प्रत्याशियों को ही टिकट दिया जायेगा जिससे पार्टी की जीत सुनिश्चित हो सके। सपा ने इस बार ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य बनाया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 30 जनवरी से चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से आवेदन लेना शुरू हो चुका है।

सपा के लिए प्रचार करेंगे अखिलेश :

पत्रकारों वार्ता में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मध्यप्रदेश में चुनावी दौरा रीवा से बुंदेलखंड होकर भोपाल होते हुए शुरू करेंगे। वे संगठन, राजनैतिक स्थितियों पर पदाधिकारियों के साथ मंथन कर आगे की रणनीति तय करेंगे। प्राप्त आवेदन पत्रों की समीक्षा कर पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय भेज दिए जाएंगे जहाँ पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतिम निर्णय लेंगे। मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। सभी कार्यकर्ताओं का सीधा सम्पर्क प्रदेश अध्यक्ष से है। समाजवादी पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारियों को उनके कामों के लिए निर्देशित किया गया है।

 

ये भी पढ़ें : अखिलेश के आने के पहले ABVP ने किया विरोध प्रदर्शन

Related posts

ऊंचाहार रेलवे स्टेशन के होमसिग्नल निकट ऊंचाहार से कानपुर रेलमार्ग पर रेल पटरी चटकी, सूचना के बाद रेलवे विभाग में मचा कोहराम, कीमैन की सूचना पर रेलवे विभाग की टीम मौके पर।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

कानपुर: UP में TAX चोरी कर रही पान मसाला कंपनियां

kumar Rahul
7 years ago

योग अभ्यास कार्यक्रम में बोले CM योगी, ‘हमने मीडिया को नचा दिया’!

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version