समाजवादी पार्टी की लोकतंत्र बचाओ समग्र क्रांति साइकिल यात्रा यूपी के बलिया जिले से शुरू हो चुकी है। समाजवादी पार्टी की ये साइकिल यात्रा बलिया से 26 जुलाई को शुरू हुई थी जो आगामी 15 अगस्त को लखनऊ में आकर समाप्त होगी। इसके पहले इस साइकिल यात्रा के निकलने के पहले जोरदार तैयारियां की गयी थी। योगी सरकार के खिलाफ सपा की इस साइकिल यात्रा का नेतृत्व समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश महासचिव अरविंद गिरि कर रहे हैं।

अम्बेडकरनगर पहुंची साईकिल यात्रा :

उत्तर प्रदेश में बलिया से शुरू हुई सपा की साइकिल यात्रा अम्बेडकरनगर पहुंची जहाँ पर मीडिया से बात करते हुए समग्र साइकिल यात्रा पर निकले युवजन सभा के प्रदेश महासचिव अरविंद गिरि ने बीजेपी पर जमकर हमला किया। उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राम हमारे पूज्य है लेकिन भाजपा राम पर कब्ज़ा करना चाहती है। आगे उन्होंने कहा कि राम और तिरंगा को भारतीय जनता पार्टी विवादित करना चाहती है। इस दौरान उनके साथ सैंकड़ों की संख्या में सपाई अपनी साइकिलों पर मौजूद थे।

संघ को लेकर दिया बयान :

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर भी युवजन सभा के प्रदेश सचिव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि संघ की किसी शाखा मुख्यालयों पर तिरंगा नही फहराया जाता है। संघ का आजतक कोई रजिस्ट्रेशन नही है क्योंकि संघ भारत के संविधान को नही मानता है। अगर संघ देश का संविधान मानता तो संघ का रजिस्ट्रेशन जरूर होता। हम समाजवादी असली राष्ट्रवादी है और भाजपा फर्जी राष्ट्रवादी है। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल के बलिया से शुरू हुई साइकिल यात्रा का समापन लखनऊ में होगा।

ये भी पढ़ें-

ललितपुर: नाबालिग लड़कियों को नशे की हैवी डोज देकर देह व्यापार कराने का भंडाफोड़

लखनऊ: शॉपिंग मॉल के ट्रायल रूम में कपड़ा बदल रही छात्रा से छेड़छाड़

लखनऊ: जानकीपुरम में युवक को मारी गई गोली, 4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें