Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

फैजाबाद से निकली लोकतंत्र बचाओ साइकिल यात्रा, लखनऊ में होगा समापन

समाजवादी पार्टी की लोकतंत्र बचाओ समग्र क्रांति साइकिल यात्रा यूपी के बलिया जिले से शुरू हो चुकी है। समाजवादी पार्टी की ये साइकिल यात्रा बलिया से 26 जुलाई को शुरू हुई थी जो लखनऊ में आकर समाप्त होगी। इसके पहले इस साइकिल यात्रा के निकलने के पहले जोरदार तैयारियां की गयी थी। योगी सरकार के खिलाफ सपा की इस साइकिल यात्रा का नेतृत्व समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश महासचिव अरविंद गिरि कर रहे हैं। बलिया से चलकर फैजाबाद पहुँचने पर साईकिल यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया जहाँ से शुक्रवार को वह लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के लिए रवाना हो गयी है।

कल अम्बेडकरनगर पहुंची थी साईकिल यात्रा :

उत्तर प्रदेश में बलिया से शुरू हुई सपा की साइकिल यात्रा बीते दिन अम्बेडकरनगर पहुंची थी जहाँ पर मीडिया से बात करते हुए समग्र साइकिल यात्रा पर निकले युवजन सभा के प्रदेश महासचिव अरविंद गिरि ने बीजेपी पर जमकर हमला किया था। उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राम हमारे पूज्य है लेकिन भाजपा राम पर कब्ज़ा करना चाहती है। आगे उन्होंने कहा कि राम और तिरंगा को भारतीय जनता पार्टी विवादित करना चाहती है। इस दौरान उनके साथ सैंकड़ों की संख्या में सपाई अपनी साइकिलों पर मौजूद थे।

रात्रि विश्राम के बाद लखनऊ के लिए हुई रवाना :

अम्बेडकरनगर से निकल कर सपा की साइकिल यात्रा फैजाबाद पहुंची थी जहाँ पर रात्रि विश्राम के बाद लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के लिए रवाना हो गयी है। फैजाबाद जिले से लोकतंत्र बचाओ समग्र क्रांति साइकिल यात्रा निकल चुकी है।

साइकिल यात्रा को पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय, पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद, एमएलसी लीलावती कुशवाहा, पूर्व विधायक आनंद सेन यादव ने हरी झंडी दिखाई।

ये भी पढ़ें-

हाथरस: दबंग ने दलित महिला से खेत में जबरन किया दुष्कर्म

कानपुर में रेलवे के अंडर पास में रात भर फंसी रही ‘UP 100 यूपी’- वीडियो

लखनऊ: गणेशगंज में भारी बारिश से जर्जर मकान ढहा, बच्ची की मौत माँ घायल

Related posts

कोर्ट के बाहर से अपहरण कर गैंगरेप किए जाने का पति पर लगाया आरोप

Bharat Sharma
6 years ago

आदर्श कोतवाली में खांकी पर मौत का साया। घोड़ों पर चढकर सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले पुलिसकर्मी जयसिंहपुर थाने मे अस्तबल में रहने को मजबूर हो गए है ।

Desk
4 years ago

सरकार मदरसों को शक की निगाह से देख रही है!

Divyang Dixit
7 years ago
Exit mobile version