Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा की साईकिल यात्रा में उमड़ रही भारी भीड़, मिल रहा जनसमर्थन

samajwadi party cycle yatra

samajwadi party cycle yatra

2019 के लोकसभा चुनावो को लेकर समाजवादी पार्टी एक्शन मोड में आ गयी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बना रहे हैं। सपा द्वारा पूरे प्रदेश में आक्रोश रैली के तहत साईकिल यात्रा निकाली जा रही है। सपा की इस साईकिल यात्रा में जनता का सैलाब उमड़ रहा है। सपा की इस साईकिल यात्रा का उद्देश्य जनता के बीच जाकर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों का प्रचार करना है। ये साईकिल यात्रा पूरे प्रदेश में निकाली जा रही है।

पूर्व विधायक और मंत्री ने किया शुभारंभ :

समाजवादी पार्टी इन दिनों पूरे प्रदेश में आक्रोश रैली के अन्तर्गत साईकिल यात्रा निकाल रही है जिसका शुभारंभ पूर्व विधायक प्रदीप यादव के नेतृत्व में हुआ। इस साईकिल यात्रा में सपा कार्यकर्ताओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। हालाँकि साईकिल यात्रा में उमड़ी भीड़ के चलते औरैया के नहर पुल पर जाम लग गया।

सपा की इस साईकिल यात्रा में पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री सहित कई बड़े नेता शामिल हुए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ चलाई जा रही ‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’ साईकिल रैली के माध्यम से प्रदेश सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में साईकिल यात्रा निकाली जा रही है।

[penci_blockquote style=”style-2″ align=”none” author=””]लोकसभा चुनावो को लेकर समाजवादी पार्टी एक्शन मोड में आ गयी है[/penci_blockquote]

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=e2uvfUm8FVQ” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

सपाइयों का उमड़ा हुजूम :

समाजवादी पार्टी की इस साईकिल यात्रा में सैकड़ों सपा नेता और कार्यकर्ता अपनी साईकिलों पर जोश से लबरेज दिखाई दिए। हालाँकि सपा की इस साईकिल यात्रा के कारण जिले के कस्बा के नहर पुल पर जाम लगा रहा। इस साईकिल यात्रा में आये हुजूम के चलते जहां कस्बा में लोग निकलने में परेशान होते रहे।

वहीं नहर कोठी से जैसे ही साईकिल यात्रा का शुभारम्भ हुआ वैसे ही नहर पुल पर जबरदस्त जाम लग गया जिसके चलते आम राहगीर एवं वाहनों की लम्बी लाइने लग गयीं जिसके चलते लोग भारी परेशानी में देखे गये।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

राहुल फेल हो गए हैं इसलिए प्रियंका को आगे किया जा रहा है : सुरेश राणा

UP ORG DESK
6 years ago

सोनभद्र- बूथ संख्या 39 पर इंक पैड सूखा

kumar Rahul
7 years ago

96 भवन स्वामियों को जारी किया गया नोटिस!

Vasundhra
8 years ago
Exit mobile version