Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

यूपी की इन 5 सीटों पर सपा का लोकसभा चुनाव लड़ना है तय

2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा बसपा के साथ गठबंधन होने की स्थिति में चुनाव लड़ने वाली सीटों पर मंथन सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुरू कर दिया है। गठबंधन में भले ही सीटों का बंटवारा अभी तक न हुआ हो लेकिन यूपी की 5 सीटें ऐसी हैं जहाँ से समाजवादी पार्टी का चुनाव लड़ना तय है।

5 सीटों पर सपा का लड़ना है तय :

बसपा से गठबंधन की खबरों के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव घोषणा कर चुके हैं कि वे कन्नौज से अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा भी वे कर चुके हैं। इसके अलावा वर्तमान में मुलायम के भतीजे धमेंद्र यादव बदायूं और रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव फिरोजाबाद से सपा सांसद हैं। इसके अलावा रामगोपाल यादव खुद इस बार संभल से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में कन्नौज, मैनपुरी, बदायूं, फिरोजाबाद और संभल से सपा का लोकसभा चुनाव लड़ना तय है। ये सभी सीटें सपा की गढ़ मानी जाती हैं।

2014 में 2 जगह से लड़े थे मुलायम :

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव 2014 के लोकसभा चुनावों में आजमगढ़ और मैनपुरी सीट से चुनाव लड़े थे और दोनों सीटों पर उन्हें जीत हासिल हुई थी। इसके बाद उन्होंने आजमगढ़ सीट अपने पास रखी और मैनपुरी से इस्तीफ़ा दे दिया था जिसके बाद हुए उपचुनाव में उनके पोते तेज प्रताप यादव को इस सीट पर जीत मिली थी। हालाँकि इस बार मुलायम सिंह यादव ने आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने की जगह मैनपुरी को चुना है। ऐसे में पूर्वांचल में सपा के सबसे बड़े गढ़ में उम्मीदवार को लेकर काफी मंथन हो रहा है। भाजपा के बाहुबली सांसद रमाकांत यादव के सपा ज्वाइन की करने की ख़बरें हैं लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है।

ये भी पढ़ें-

ताले से जंजीर में जकड़ी स्ट्रेचर व व्हीलचेयर, बेटी को गोद में लेकर अस्पताल पहुंचा पिता

रायबरेली: वॉल्वो बस पेड़ से टकराई, स्टेयरिंग में दो घंटे फंसा रहा चालक

वसंत कुंज योजना में आज से हटाए जाएंगे अवैध कब्जे

Related posts

इंडिगो की फ्लाईट से अमौसी एयरपोर्ट पर 6 घंटे तक यात्री बेहाल

Sudhir Kumar
7 years ago

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चिकित्सा अधिकारियों ने दिलाया संकल्प!

Mohammad Zahid
8 years ago

“आतंकियों के मंसूबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा”- श्रीकांत शर्मा

Yogita
6 years ago
Exit mobile version