Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अमरोहा: समाजवादी पार्टी ने घोषित की नयी जिला कार्यकारिणी

samajwadi party leader

2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में समाजवादी पार्टी पूरी तरह लग गयी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी नेताओं के साथ चुनावी रणनीति बनाई जा रही है। अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए नेताओं को पार्टी में पदाधिकारी बनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगठन में बड़ा बदलाव करने का आदेश दिया है जिससे सभी लोग हैरान हैं।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी सबसे आगे चल रही है। अन्य पार्टियों ने जहाँ इसके लिए अब तक कोई ख़ास तैयारी नहीं की है तो वहीँ सपा ने तो लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के लिए आवेदन फॉर्म तक निकाल दिया है। जिला सपा कार्यालय से कोई भी 10 हजार की रकम जमाकर इस फॉर्म को भरने के बाद प्रत्याशी बनने के आवेदन कर सकता है। मुलायम सिंह के मैनपुरी से लड़ने का ऐलान अखिलेश कर चुके हैं। साथ ही वे खुद भी कन्नौज से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

सपा ने घोषित की कार्यकारिणी :

अमरोहा में मिशन 2019 के देखते हुए सपा नेतृत्व ने नयी जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। यहाँ पर फिर से सुखवीर सिंह यादव को फिर से जिले की कमान दी गई है। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी में 3 उपाध्यक्ष और 9 सचिव शामिल किए गए हैं। इसके अलावा 30 लोगों को सदस्य मनोनीत किया गया है। इसमें सुखवीर सिंह यादव जिलाध्यक्ष, आरिफ अख्तर महासचिव, महेश यादव, फारूक प्रधान और अलाउद्दीन सैफी उपाध्यक्ष, ओमदत्त गुर्जर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि सर्वेश सैनी, मनोज त्यागी, विमल यादव, फहीम अहमद, विपिन कौशिक, इशरार हफीज, राजेंद्र चौधरी, राजपाल चौहान और जाहिद सैफी को सचिव मनोनीत किया गया है।

ये भी पढ़ें-

लखनऊ कैश वैन लूट और गनमैन की हत्या का आरोपी विनीत तिवारी गिरफ्तार

शामली: शराब पीने को लेकर कांवरियों के दो गुटों में भिड़ंत, एक कांवरिया की मौत

लखनऊ: राजनाथ सिंह कल करेंगे तीन फ्लाईओवर का शिलान्यास

Related posts

11 अगस्त को फिर दौड़ेगी लखनऊ मेट्रो!

Kamal Tiwari
8 years ago

चिनहट में प्रेम संबंधों के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या

Sudhir Kumar
6 years ago

पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षो में जमकर चले ईंट पत्थर, एक पक्ष के दो लोग गम्भीर घायल, घायल को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, शहर कोतवाली के कबुलपुरा गोटिया का मामला।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version