Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

बाराबंकी में सपा की 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित

samajwadi party

samajwadi party

समाजवादी पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों की अभी से तैयारी करना शुरू कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आगे नी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इस बीच लोकसभा चुनावों के पहले समाजवादी पार्टी के संगठन में अखिलेश यादव ने बड़ा बदलाव कर दिया है। ये बदलाव जानकर समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेता हैरान हैं। इसके अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नया महसचिव भी नियुक्त किया है।

सपा कार्यकारिणी का हुआ गठन :

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बाराबंकी जिले की नई समाजवादी पार्टी कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। पिछले 8 माह से भंग चल रही इस नई कार्यकारिणी में इस बार 51 पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। उत्तर प्रदेश नेतृत्व ने डॉ. कुलदीप सिंह को सपा का जिलाध्यक्ष और अनिल यादव को फिर से महासचिव बनाया है। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि 8 माह से भंग चल रही नई कार्यकारिणी का गठन प्रदेश नेतृत्व की अनुमति के बाद किया गया है।

जिला कार्यकारिणी में अजय वर्मा, राम चंद्र मिश्रा, नसीम कीर्ती को जिला उपाध्यक्ष, अनिल यादव को जिला महासचिव, प्रीतम वर्मा को कोषाध्यक्ष, धीरज गुलसिया, शमीम फन्ने, ज्ञान सिंह यादव, संदीप सिंह, मजहर लतीफ, जयसिंह यादव, अमरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश यादव, तौकीर करार, राजेश यादव को जिला सचिव नियुक्त किया है। वहीं, राम मिलन यादव को कुर्सी, अतीक चौधरी को रामनगर, रम्मी चौधरी को दरियाबाद, कामता यादव को सदर और शकील सिद्दीकी को जैदपुर विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

 

ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने दी बासमती कोल को श्रद्धांजलि

 

हैदरगढ़ अध्यक्ष का बाद में होगा निर्णय :

कुछ विवाद के कारण हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष का निर्णय बाद में लिया जाएगा। ओम प्रभा बिटटो को महिला सभा अध्यक्ष, यशवंत यादव को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष, शिवम शुक्ला को प्रबुद्ध सभा, अयाज अहमद को अल्पसंख्यक सभा, खुशीराम यादव को अधिवक्ता सभा, निर्मल वर्मा को व्यापार सभा, राम अभिलाष यादव को शिक्षक सभा, मौजीराम यादव को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ और अयोध्या रावत को अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। रूपेश सैनी, इस्लाम राइन, कैलाश यादव, साबिर, किरण तिवारी, रूपचंद्र चौहान, काशी प्रसाद त्रिवेदी, रामगोपाल पाल, रिंकू सिंह विश्वकर्मा, उमाकांत श्रीवास्तव, राजेश गौतम, राजेश रावत, नाजमा बानो को सदस्य नामित किया गया है।

 

ये भी पढ़ें: मुलायम सिंह के समधी व विधायक हरिओम यादव भेजे गए जेल

Related posts

जल्द वापस होंगे सहगल, यूपी सरकार ने ट्वीट कर दी जानकारी!

Sudhir Kumar
8 years ago

KGMU को दस दिन में देना होगा एक्शन प्लान!

Vasundhra
8 years ago

सहकारिता चुनाव में दबदबा कायम रखने के लिए सपा ने की तैयारी

Shashank
7 years ago
Exit mobile version