[nextpage title=”akhilesh” ]

अगले महीने होने वाले उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 95 नेताओं को आज लखनऊ बुलाया था। अब अखिलेश यादव ने 7 जिलों के मेयर पद के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान (samajwadi party declared) कर दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

अखिलेश ने चुने ये नाम :

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के बाद सभी पार्टियाँ निकाय चुनाव की तैयारियों में लग गयी हैं।
  • सपा ने भी निकाय चुनाव की तैयारी के लिए प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
  • इस बार का यूपी निकाय चुनाव समाजवादी पार्टी अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ने जा रही है।
  • आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 95 नेताओं को लखनऊ बुलाया था।
  • इनके साथ अखिलेश यादव ने मेयर पद के प्रत्याशियों पर मंथन करने के बाद कुछ नाम चुने हैं।
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 7 नगर निगम के मेयर प्रत्याशियों के नाम फ़ाइनल किये हैं।
  • समाजवादी पार्टी की तरफ से अब इन नामों की सूची को जारी कर दिया गया है।
  • मेरठ नगर निगम से श्रीमती दीपू मलेठिया बाल्मीकि मेयर पद की सपा प्रत्याशी होंगी।
  • बरेली नगर निगम से डॉ IAS तोमर मेयर पद की सपा प्रत्याशी होंगी।

ये भी पढ़ें, निकाय चुनाव के पहले बसपा ने इस नेता को किया बाहर

अयोध्या से किन्नर को बनाया प्रत्याशी :

  • मुरादाबाद नगर निगम मेयर प्रत्याशी यूसुफ अंसारी मेयर पद की सपा प्रत्याशी होंगी।
  • अलीगढ़ नगर निगम के मेयर प्रत्यशी मुजाहिद किदवई मेयर पद की सपा प्रत्याशी होंगे ।
  • झांसी नगर निगम से मेयर प्रत्याशी राहुल सक्सेना मेयर पद की सपा प्रत्याशी होंगे ।
  • अयोध्या फैजाबाद सपा मेयर प्रत्यशी सुश्री गुलशन बिंदु मेयर पद की सपा प्रत्याशी होंगी।
  • गोरखपुर नगर निगम में राहुल गुप्ता सपा के मेयर प्रत्याशी मेयर पद की सपा प्रत्याशी होंगे।
  • सपा मुख्यालय में अब भी टिकट लेने वालों का जमावड़ा लगा हुआ है।
  • उत्तर प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण सीट से सपा ने एक किन्नर को प्रत्याशी बनाया है।
  • अयोध्या से सपा ने गुलशन बिन्दु किन्नर को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है।

ये भी पढ़ें, Exclusive: सपा प्रवक्ता सुनील सिंह साजन से खास बातचीत

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें