समाजवादी पार्टी ने मांगे आवेदन :

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में सपा को हार कर सत्ता से बाहर होना पड़ा था।
  • इसके बाद हुए उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में भी सपा का सूपड़ा साफ़ हो गया था।
  • लगातार 2 चुनावों में मिली हार ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को हैरान कर दिया है।
  • सपा नहीं चाहती कि कुछ ऐसा ही हाल उसका 2019 के आम लोकसभा चुनावों में हो जाये।
  • यही कारण है कि सपा ने अभी से ही 2019 के चुनाव के लिए आवेदन माँगा है।
  • सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम द्वरा जारी एक सूचना में इस बारे में पूरी जानकारी दी गयी है।
  • अखिलेश यादव ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में जो भी चुनाव लड़ना चाहता है, वो आवेदन दे सकता है।
समाजवादी पार्टी
समाजवादी पार्टी
  • इस आवेदन को जमा करने के लिए सपा ने 31 जनवरी 2018 अंतिम तारीख रखी हुई है।
  • आवेदन पत्र के साथ ही 10 हजार रूपये का आवेदन शुल्क भी जमा किया जाएगा।
  • साथ ही कहा गया है कि आवेदन करने वाले को सपा का आजीवन सदस्य होना जरूरी है।
  • अब देखना है कि सपा 2019 के लिए अपने प्रत्याशियों का चुनाव कैसे करती है।

समाजवादी पार्टी

ये भी पढ़ें : 22 साल बाद खत्म होगा CM योगी पर ये मुकदमा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें