Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

आगरा: सपा कार्यालय की बदहाली देख रामगोपाल ने जिलाध्यक्ष को किया बर्खास्त

Muslim community in Firozabad to support Prof Ram Gopal Yadav in 2019

Muslim community in Firozabad to support Prof Ram Gopal Yadav in 2019

आगामी लोक सभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारियों ने चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सपा नेताओं से मिलने पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव आगरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय का दौरा किया जहाँ पर स्थिति देख वे भड़क गए और सपा पदाधिकारियों को तत्काल उन्होंने बर्खास्त कर दिया।

सपा कार्यालय का किया निरीक्षण :

समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल ने अचानक सपा के जिला कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां की अव्यवस्था देखकर उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव और महागनर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार को तुरंत उनके पदों से हटा दिया। इसके साथ ही जिला और महानगर कार्यकारिणी को भी बर्खास्त कर दिया।

जब राम गोपाल सपा कार्यालय पहुंचे तो वहां पर मुख्य द्वार खुला हुआ था। इसके साथ ही अन्य किसी कमरों पर ताला लगा था। कार्यालय में कुत्ता सो रहा था, फर्श उखड़ा हुआ था जिस पर गंदगी थी। शौचालय गंदा पड़ा था और उसमें पानी नहीं था। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों की खाट खड़ी हो गई।

जानकारी होने से किया इंकार :

इस मामले में जब रामसहाय यादव और चौधरी वाजिद निसार से बातचीत की गयी तो उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद से हटाए जाने के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है। समाजवादी पार्टी का जो भी आदेश होगा, उसका अनुपालन किया जाएगा। राम सहाय यादव ने कार्यालय पहुंचकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का प्रयास किया लेकिन वे खुद को बचा नहीं पाए। बता दें कि राम सहाय यादव कई साल से जिलाध्यक्ष पद पर थे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

जम्मू में सड़क दुर्घटना में 4 श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया। मृतकों के परिवारजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की की घोषणा। मरने वाले चारों श्रद्धालु फैजाबाद के।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

लोक भवन में ‘आईपीएस वीक’ कार्यक्रम, मुख्यमंत्री करेंगे अध्यक्षता!

Divyang Dixit
8 years ago

लूट के इरादे से आये बदमाशों का आतंक, लूट का विरोध करने पर परचून व्यापारी को मारी गोली, दो बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, भीड़ ने एक बदमाश को पकड़ कर पुलिस को सौपा, 5 बदमाश मौके से हुए फरार तफ्तीश में जुटी पुलिस, व्यापारी की हालत गम्भीर अस्पताल में भर्ती, थाना खेकड़ा क्षेत्र के रटौल कस्बे की घटना.

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version