[nextpage title=”viral” ]

समाजवादी पार्टी की कमान अखिलेश यादव के हाथ में आने के बाद से सपा में बदलाव का दौर लगातार जारी है। यूपी के विधानसभा चुनावों में हार के बाद से ही शिवपाल लगातार अखिलेश से पद छोड़ने की बात कहते हुए दिख जाते हैं। आज सपा का जिला सम्मलेन (district worker summit) आयोजित किया गया है जिसमें एक बड़ा ऐलान होने की उम्मीद की जा रही है।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral” ]

योगी सरकार के खिलाफ चलेगी मुहिम :

  • समाजवादी पार्टी को यूपी के विधानसभा चुनावों में 47 सीटें मिली थी।
  • इसके बाद से सपा अब विपक्ष में आकर योगी सरकार पर आक्रामक बनी हुई है।
  • आज समाजवादी पार्टी का जिला सम्मलेन भी आयोजित किया गया है।
  • सम्मलेन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव योगी, मोदी सरकार के खिलाफ बड़ा ऐलान करेंगे।
  • इसमें अखिलेश यादव योगी सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाने की मुहिम भी शुरू करेंगे।
  • आज प्रत्येक जिले में सपा के सक्रिय सदस्यों का सम्मलेन बुलाया गया है।
  • इसमें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा होगी।
  • साथ ही नगर निकाय चुनाव में भी सपा को मजबूत करने पर चर्चा की जायेगी।

ये भी पढ़ें, मुलायम सिंह ने अखिलेश को सुनाया अपना फैसला

  • चुनाव के पहले सपा की नजर अपने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर है।
  • सपा के एमएलसी ने बताया कि पूरे प्रदेश में 1 करोड़ से ज्यादा लोगो ने सपा की सदस्यता ली है।
  • उन्होंने बताया कि योगी सरकार हर मुद्दे पर लगातार असफल होती जा रही है।
  • सपा एमएलसी ने बताया कि पूरे प्रदेश में विकास अब पूरी तरह बंद हो गया है।
  • उन्होंने कहा कि ये सरकार जनता से झूठ बोलकर सत्ता पर काबिज हो गयी है।
  • साथ ही कहा कि इन लोगो ने ध्यान भटकाने के लिए विधानसभा में पाउडर डाला था।
  • सपा का जिला सम्मलेन आज लखनऊ के कैसरबाग क्षेत्र में आयोजित किया गया है।

ये भी पढ़ें, लखनऊ मेट्रो के उद्घाटन से पहले सपाई गिरफ्तार

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें